सीतापुर में कोटेदार का शव फंदे पर लटका मिला:कर्ज से परेशान होने की आशंका, परिजनों में शोक का माहौल

सीतापुर में कोटेदार का शव फंदे पर लटका मिला:कर्ज से परेशान होने की आशंका, परिजनों में शोक का माहौल

सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के रमुवापुर चौराहे पर सोमवार को किराए के मकान में कोटेदार का शव फंदे से लटका मिला। उनका शव टीन शेड के अंदर लोहे के पाइप से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। मृतक की पहचान सदरपुर थाना क्षेत्र के बालचन्द पुरवा गांव निवासी रामशरन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामशरन कोटेदार थे और काफी समय से कर्ज को लेकर परेशान थे। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों और परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *