अखिलेश यादव से बड़ा ‘भस्मासुर’ कोई नहीं:बलिया में अरविंद राजभर ने कहा- उनके हाथ रखते ही पार्टी टूटने लगी

अखिलेश यादव से बड़ा ‘भस्मासुर’ कोई नहीं:बलिया में अरविंद राजभर ने कहा- उनके हाथ रखते ही पार्टी टूटने लगी

बलिया में सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा- 2022 का जो चुनाव था, हम लोग चाहते थे कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनें। क्योंकि दूर के ढोल सुहावने होते हैं। जब नजदीक गए तो पता चला कि इनसे बड़ा भस्मासुर और कोई नहीं हो सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने ‘भस्मासुर’ का रूप धारण करते हुए उनकी पार्टी पर हाथ रखा, जिससे सुभासपा टूटना शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि इस बारे में अखिलेश यादव से आग्रह भी किया था, लेकिन उन्होंने गठबंधन तोड़ने का फैसला लिया। सुभासपा ने भी उनका फैसला स्वीकार कर लिया। 2022 में सपा के साथ चुनाव लड़ने के अनुभव पर अरविंद राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी अखिलेश यादव को ताकत देने और उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए गठबंधन में गई थी। उन्होंने कहा कि सपा पहले 45 सीटों पर थी, लेकिन चुनाव में 123 सीटों तक पहुंच गई। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को लगता है कि यह उनकी अपनी उपलब्धि थी। अरविंद राजभर के मुताबिक, पूर्वांचल से सबसे ज्यादा सीटें सपा के पक्ष में गई थीं और गठबंधन ने इसमें अहम भूमिका निभाई थी। सीटों का फैसला अमित शाह और गठबंधन नेतृत्व करेगा डॉ. संजय निषाद की ओर से ओमप्रकाश राजभर को बांसडीह समेत अन्य सीटों को लेकर मर्यादा में रहने की सलाह दिए जाने पर अरविंद राजभर ने कहा कि सुभासपा कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, यह एनडीए गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। उन्होंने कहा कि सीटों का फैसला अमित शाह और गठबंधन के वरिष्ठ नेता करेंगे। जिन विधानसभा क्षेत्रों में सुभासपा का संगठन है, वहां पार्टी काम कर रही है। फिलहाल उनका लक्ष्य सुभासपा की सरकार बनाना नहीं, बल्कि एनडीए की सरकार बनाना है। अरविंद राजभर ने कहा कि बांसडीह, अतरौलिया और सिकंदरपुर जैसी सीटों पर फैसला बाद में होगा। अभी सभी को मिलकर काम करना चाहिए, ताकि एनडीए के पक्ष में अधिक से अधिक सीटें आएं। ——————————- ये खबर भी पढ़ेंः- आकाश आनंद बोले-अखिलेश को पता नहीं जाना कहां है:भाजपा फ्री राशन बांटकर बच्चों का भविष्य बिगाड़ रही, डबल इंजन की सरकार तेल ज्यादा पीती है सहारनपुर में सोमवार को बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने जनसभा की। उन्होंने कहा- सपा भाजपा की बी-टीम है। तभी भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी को टिकट दिया। आकाश ने कहा- अखिलेश यादव की राजनीति की दिशा ही तय नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *