नाबालिग से दुष्कर्म, जीजा और मौसेरा भाई गिरफ्तार:दमोह में बहला-फुसलाकर गलत काम किया; देहात पुलिस ने पकड़ा

नाबालिग से दुष्कर्म, जीजा और मौसेरा भाई गिरफ्तार:दमोह में बहला-फुसलाकर गलत काम किया; देहात पुलिस ने पकड़ा

दमोह देहात थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में उसके रिश्ते के जीजा और मौसेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। नाबालिग की शिकायत पर दर्ज हुआ केस देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने सोमवार रात बताया कि नाबालिग ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दोनों आरोपियों ने उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। टीम बनाकर की गिरफ्तारी घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई, जिसमें नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी और जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल शामिल थे। पुलिस ने सोमवार दोपहर दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *