अररिया के बीआरसी परिसर में चली गोली:कर्मचारी की कलाई चीरकर जांघ में फंसी, मजाक में पिस्तौल चलने की बात आई सामने

अररिया के बीआरसी परिसर में चली गोली:कर्मचारी की कलाई चीरकर जांघ में फंसी, मजाक में पिस्तौल चलने की बात आई सामने

अररिया जिले के जोकीहाट स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में सोमवार को गोली चलने से वहां काम करने वाले मो. उमर फारूक घायल हो गए। गोली उनकी कलाई को चीरते हुए जांघ में जा फंसी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पूर्णिया के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। पहले लोहे की सरिया से चोट लगने की बात बताई मो. उमर फारूक जोकीहाट थाना क्षेत्र के थपकोल गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद उन्हें पहले अररिया के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां परिजनों और सहयोगियों ने डॉक्टर को बताया कि उन्हें लोहे की सरिया से चोट लगी है। इलाज के दौरान एक्स-रे में उनके शरीर के भीतर गोली होने की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉक्टर ने अररिया नगर थाना और जोकीहाट थाना पुलिस को सूचना दी। मजाक में पिस्तौल निकालकर गोली चलाने की बात सूचना मिलने पर जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा और नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। घायल की हालत देखते हुए डॉक्टरों ने पुलिस की मौजूदगी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया। नगर थाना पुलिस को दिए बयान में उमर फारूक ने बताया कि चकाई गांव के महताब आलम ने मजाक में पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। गोली लगने के बाद महताब ही उन्हें पहले जोकीहाट के एक डॉक्टर के पास और फिर अररिया ले गया। गोली लगने की बात सामने आने पर वह वहां से चला गया। हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि जोकीहाट बीआरसी परिसर में गोली चलने से एक युवक के घायल होने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। एसपी के मुताबिक, शुरुआती जांच में कार्यालय में मौजूद परिचितों के बीच मजाक के दौरान हथियार से गोली चलने की बात सामने आई है। घटना को छिपाने का भी प्रयास किया गया था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है और हथियार बरामद करने के लिए छापेमारी चल रही है। बीआरसी जैसे सरकारी दफ्तर में हथियार कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि मामले में संलिप्त व्यक्ति की पहचान हो चुकी है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अररिया जिले के जोकीहाट स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में सोमवार को गोली चलने से वहां काम करने वाले मो. उमर फारूक घायल हो गए। गोली उनकी कलाई को चीरते हुए जांघ में जा फंसी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पूर्णिया के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। पहले लोहे की सरिया से चोट लगने की बात बताई मो. उमर फारूक जोकीहाट थाना क्षेत्र के थपकोल गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद उन्हें पहले अररिया के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां परिजनों और सहयोगियों ने डॉक्टर को बताया कि उन्हें लोहे की सरिया से चोट लगी है। इलाज के दौरान एक्स-रे में उनके शरीर के भीतर गोली होने की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉक्टर ने अररिया नगर थाना और जोकीहाट थाना पुलिस को सूचना दी। मजाक में पिस्तौल निकालकर गोली चलाने की बात सूचना मिलने पर जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा और नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। घायल की हालत देखते हुए डॉक्टरों ने पुलिस की मौजूदगी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया। नगर थाना पुलिस को दिए बयान में उमर फारूक ने बताया कि चकाई गांव के महताब आलम ने मजाक में पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। गोली लगने के बाद महताब ही उन्हें पहले जोकीहाट के एक डॉक्टर के पास और फिर अररिया ले गया। गोली लगने की बात सामने आने पर वह वहां से चला गया। हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि जोकीहाट बीआरसी परिसर में गोली चलने से एक युवक के घायल होने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। एसपी के मुताबिक, शुरुआती जांच में कार्यालय में मौजूद परिचितों के बीच मजाक के दौरान हथियार से गोली चलने की बात सामने आई है। घटना को छिपाने का भी प्रयास किया गया था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है और हथियार बरामद करने के लिए छापेमारी चल रही है। बीआरसी जैसे सरकारी दफ्तर में हथियार कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि मामले में संलिप्त व्यक्ति की पहचान हो चुकी है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *