त्योहारों की सुरक्षा को लेकर बैठक:किठौर पुलिस दीपावली से पहले अलर्ट, शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

त्योहारों की सुरक्षा को लेकर बैठक:किठौर पुलिस दीपावली से पहले अलर्ट, शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

मेरठ के किठौर में दीपावली, धनतेरस और भैयादूज जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए किठौर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। इसे लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने और अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों से अपने क्षेत्रों में शांति बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। बैठक में बाजारों की सुरक्षा और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने पर भी चर्चा हुई। नकली मावे से बनी मिठाइयों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग के साथ छापेमारी की जाएगी। वहीं, बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने त्योहारों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *