सीवान में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग:4 लोग झुलसे, एक ही परिवार के 3 सदस्य गंभीर, पटना रेफर किए गए

सीवान में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग:4 लोग झुलसे, एक ही परिवार के 3 सदस्य गंभीर, पटना रेफर किए गए

सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव में सोमवार शाम घरेलू गैस की रिफिलिंग के दौरान आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाओं और एक युवक समेत चार लोग झुलस गए। घायलों में पड़ोस का एक युवक भी शामिल है। सभी को सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों को पटना रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान जगरनाथ सिंह की 30 वर्षीय पत्नी अनीता देवी, उनकी 65 वर्षीय मां सुकवारी देवी और 24 वर्षीय बेटे आशुतोष कुमार सिंह के रूप में हुई है। वहीं, पड़ोसी दिलीप सिंह का 19 वर्षीय बेटा शिवम कुमार भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। गैस रिसाव के बाद आग की चपेट में आया आंगन घायल शिवम कुमार ने बताया कि पड़ोसी के घर के आंगन में घरेलू गैस की रिफिलिंग की जा रही थी। इसी दौरान वह भी वहां पहुंच गया। तभी अचानक गैस का रिसाव होने लगा। घर के सामने वाले कमरे में दीया जल रहा था या खाना बनाने के लिए आग जलाई गई थी। रिस रही गैस उस आग के संपर्क में आ गई और देखते ही देखते आग फैल गई। उस समय आंगन में मौजूद दो महिलाएं और एक युवक बुरी तरह झुलस गए। शिवम ने बताया कि अचानक आग लगने से वह कुछ समझ पाता, उससे पहले ही वह भी इसकी चपेट में आ गया। वह हल्का झुलस गया। तीन लोगों को पटना किया गया रेफर आग लगने के बाद शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि तीन घायलों का गर्दन के नीचे से लेकर दोनों पैरों तक का हिस्सा बुरी तरह झुलसा है। वहीं, एक युवक को हल्की चोट आई है। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने जांच के लिए भेजा गश्ती दल हुसैनगंज थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी अस्पताल के माध्यम से मिली है। अस्पताल में टीओपी प्रभारी मौजूद हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घरेलू गैस की रिफिलिंग के दौरान रिसाव से आग लगी है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर गश्ती पदाधिकारी को भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव में सोमवार शाम घरेलू गैस की रिफिलिंग के दौरान आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाओं और एक युवक समेत चार लोग झुलस गए। घायलों में पड़ोस का एक युवक भी शामिल है। सभी को सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों को पटना रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान जगरनाथ सिंह की 30 वर्षीय पत्नी अनीता देवी, उनकी 65 वर्षीय मां सुकवारी देवी और 24 वर्षीय बेटे आशुतोष कुमार सिंह के रूप में हुई है। वहीं, पड़ोसी दिलीप सिंह का 19 वर्षीय बेटा शिवम कुमार भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। गैस रिसाव के बाद आग की चपेट में आया आंगन घायल शिवम कुमार ने बताया कि पड़ोसी के घर के आंगन में घरेलू गैस की रिफिलिंग की जा रही थी। इसी दौरान वह भी वहां पहुंच गया। तभी अचानक गैस का रिसाव होने लगा। घर के सामने वाले कमरे में दीया जल रहा था या खाना बनाने के लिए आग जलाई गई थी। रिस रही गैस उस आग के संपर्क में आ गई और देखते ही देखते आग फैल गई। उस समय आंगन में मौजूद दो महिलाएं और एक युवक बुरी तरह झुलस गए। शिवम ने बताया कि अचानक आग लगने से वह कुछ समझ पाता, उससे पहले ही वह भी इसकी चपेट में आ गया। वह हल्का झुलस गया। तीन लोगों को पटना किया गया रेफर आग लगने के बाद शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि तीन घायलों का गर्दन के नीचे से लेकर दोनों पैरों तक का हिस्सा बुरी तरह झुलसा है। वहीं, एक युवक को हल्की चोट आई है। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने जांच के लिए भेजा गश्ती दल हुसैनगंज थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी अस्पताल के माध्यम से मिली है। अस्पताल में टीओपी प्रभारी मौजूद हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घरेलू गैस की रिफिलिंग के दौरान रिसाव से आग लगी है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर गश्ती पदाधिकारी को भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *