किशनगंज के इंस्पेक्टर मकसूद बने डीएसपी:एसपी ने कंधे पर लगाए तीन स्टार, पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण की नई जिम्मेदारी मिली

किशनगंज के इंस्पेक्टर मकसूद बने डीएसपी:एसपी ने कंधे पर लगाए तीन स्टार, पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण की नई जिम्मेदारी मिली

बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) और सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद किशनगंज के पुलिस निरीक्षक मो. मकसूद आलम अशरफी को पुलिस उपाधीक्षक (मूल कोटि), वेतन स्तर-9 का अस्थायी कार्यकारी प्रभार दिया गया है। इसको लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पद अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। एसपी संतोष कुमार ने स्वयं मकसूद आलम अशरफी के कंधे पर तीन स्टार लगाकर उन्हें डीएसपी के रूप में अलंकृत किया। पुलिस अधिकारियों ने दी बधाई समारोह में जिले के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने तालियां बजाकर नए डीएसपी को बधाई दी। एसपी संतोष कुमार ने कहा कि मकसूद आलम अशरफी अनुभवी और कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी हैं। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने से जिले में पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को और मजबूती मिलेगी। नई जिम्मेदारी पर खरा उतरने की कही बात नवनियुक्त डीएसपी मो. मकसूद आलम अशरफी ने कहा कि सरकार और वरीय अधिकारियों ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। इस मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) और सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद किशनगंज के पुलिस निरीक्षक मो. मकसूद आलम अशरफी को पुलिस उपाधीक्षक (मूल कोटि), वेतन स्तर-9 का अस्थायी कार्यकारी प्रभार दिया गया है। इसको लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पद अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। एसपी संतोष कुमार ने स्वयं मकसूद आलम अशरफी के कंधे पर तीन स्टार लगाकर उन्हें डीएसपी के रूप में अलंकृत किया। पुलिस अधिकारियों ने दी बधाई समारोह में जिले के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने तालियां बजाकर नए डीएसपी को बधाई दी। एसपी संतोष कुमार ने कहा कि मकसूद आलम अशरफी अनुभवी और कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी हैं। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने से जिले में पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को और मजबूती मिलेगी। नई जिम्मेदारी पर खरा उतरने की कही बात नवनियुक्त डीएसपी मो. मकसूद आलम अशरफी ने कहा कि सरकार और वरीय अधिकारियों ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। इस मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *