चेवाड़ा में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली:जीविका दीदियों ने निकाली रैली, रंगोली बनाकर दिया संदेश, नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

चेवाड़ा में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली:जीविका दीदियों ने निकाली रैली, रंगोली बनाकर दिया संदेश, नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

शेखपुरा के चेवाड़ा प्रखंड में सोमवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत चेवाड़ा बाजार के पास नारी कल्याण जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ और लुटौत स्थित हरियाली जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ में कार्यक्रम हुए। इनका आयोजन जीविका और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शेखपुरा ने संयुक्त रूप से किया। रैली निकालकर लोगों से नशे से दूर रहने की अपील कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा, जागरूकता रैली, रंगोली और शपथ ग्रहण का आयोजन हुआ। जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों ने हाथों में नशा मुक्ति के संदेश लिखे स्लोगन लेकर रैली निकाली। उन्होंने गांव-मोहल्लों में घूमकर लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। स्वास्थ्य और परिवार पर पड़ता है नशे का असर चर्चा के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों और जीविका कर्मियों ने बताया कि नशे का असर व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर पड़ता है। वक्ताओं ने कहा कि जीविका दीदियों की भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। लोगों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ कार्यक्रम के अंत में मौजूद लोगों ने खुद, अपने परिवार और समाज को हर तरह के नशे से दूर रखने की सामूहिक शपथ ली। साथ ही सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया। इसमें जीविका दीदियां, ग्राम संगठन, संकुल स्तरीय कैडर, जीविका के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और संबंधित कर्मचारी शामिल हुए। शेखपुरा के चेवाड़ा प्रखंड में सोमवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत चेवाड़ा बाजार के पास नारी कल्याण जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ और लुटौत स्थित हरियाली जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ में कार्यक्रम हुए। इनका आयोजन जीविका और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शेखपुरा ने संयुक्त रूप से किया। रैली निकालकर लोगों से नशे से दूर रहने की अपील कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा, जागरूकता रैली, रंगोली और शपथ ग्रहण का आयोजन हुआ। जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों ने हाथों में नशा मुक्ति के संदेश लिखे स्लोगन लेकर रैली निकाली। उन्होंने गांव-मोहल्लों में घूमकर लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। स्वास्थ्य और परिवार पर पड़ता है नशे का असर चर्चा के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों और जीविका कर्मियों ने बताया कि नशे का असर व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर पड़ता है। वक्ताओं ने कहा कि जीविका दीदियों की भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। लोगों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ कार्यक्रम के अंत में मौजूद लोगों ने खुद, अपने परिवार और समाज को हर तरह के नशे से दूर रखने की सामूहिक शपथ ली। साथ ही सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया। इसमें जीविका दीदियां, ग्राम संगठन, संकुल स्तरीय कैडर, जीविका के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और संबंधित कर्मचारी शामिल हुए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *