राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन के प्रथम अयोध्या आगमन पर उमड़ा सैलाब:युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं संतों ने किया अभिनंदन

राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन के प्रथम अयोध्या आगमन पर उमड़ा सैलाब:युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं संतों ने किया अभिनंदन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व संभालने के बाद हर्षवर्धन सिंह के प्रथम अयोध्या आगमन पर सोमवार, 2 नवंबर को लखनऊ से अयोध्या तक स्वागत एवं अभिनंदन का भव्य सिलसिला देखने को मिला। राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद उनके इस प्रथम आगमन को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों में विशेष उत्साह रहा। लखनऊ से अयोध्या तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। स्वागत कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे लखनऊ के 1090 चौराहा स्थित सैनिक क्रिकेट स्टेडियम से हुआ। यहां मानवेंद्र प्रताप सिंह (नगर अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा एवं नगर उपाध्यक्ष, भाजपा लखनऊ महानगर), धीरेन्द्र पाण्डे ‘धीरू’ (जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा एवं जिला महामंत्री, भाजपा लखनऊ), गौरव सिंह चौहान (जिला महामंत्री, भाजपा लखनऊ) एवं अनिकेत तोमर (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, आगरा) सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद मटियारी हनुमान मंदिर के निकट अश्वनी सिंह ‘लिटिल’ (जिलाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, बलिया), लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता राजशेखर सिंह, आशुतोष शुक्ला, आशुतोष ठाकुर एवं विभूम तिवारी ने अभिनंदन किया। आगे सुनील सिंह ‘सूरज’ (पूर्व मंडल अध्यक्ष) एवं अमित सिंह (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, लखनऊ जिला) ने स्वागत किया। सफेदाबाद, बाराबंकी में रोहित सिंह (जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, बाराबंकी) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। बॉक्स पार्क, सागर कॉलेज के निकट खुर्रम बेग ने स्वागत किया। वहीं रूपेश प्रताप सिंह ‘लकी’ (जिला मंत्री, भाजपा बाराबंकी) ने भी स्वागत एवं अभिनंदन किया। रुदौली पहुंचने पर फायर स्टेशन के निकट आशीष शर्मा, आलोक यादव, तेज तिवारी एवं शुभम तिवारी ने स्वागत किया। इसके पश्चात ब्लॉक के सामने आकाश शर्मा एवं अतुल पांडे ने उनका अभिनंदन किया। रौनाही टोल प्लाजा पर आशीष तिवारी, रणधीर सिंह ‘लल्ला’ एवं विश्वनाथ सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अयोध्या महानगर में प्रवेश के बाद स्वागत का उत्साह और भी व्यापक रूप में दिखाई दिया। सहादतगंज में अयोध्या महानगर भाजपा के सभी पदाधिकारियों, करियप्पा मंडल की टीम एवं प्रदीप सिंह ने उनका भव्य स्वागत किया। नियावा में युवा मोर्चा के साथियों ने अभिनंदन किया। टेढ़ी बाजार में अयोध्या मंडल के पदाधिकारियों एवं पूज्य संतों ने स्वागत किया। चूड़ामणि चौराहे पर पार्षद अंकित त्रिपाठी एवं मिंटू प्रधान ने उनका अभिनंदन किया, जबकि भवदीय चौराहे पर शुभम सिंह ठाकुर एवं उनके साथियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में पदयात्रा करते हुए हर्षवर्धन सिंह गोकुल रसोई पहुंचे। यहां सभी महापौर, विधायकगण, ब्लॉक प्रमुख एवं जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। इस अवसर पर हर्षवर्धन सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, संतों, युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपा गया राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि युवाओं की आकांक्षाओं, संगठन की अपेक्षाओं और समाज के प्रति उत्तरदायित्व को और व्यापक स्तर पर निभाने का अवसर है। वह पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने तथा राष्ट्र और समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ से अयोध्या तक आयोजित यह स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और संगठन के साथियों की सहभागिता का सशक्त उदाहरण बना। जगह-जगह मिले आत्मीय स्वागत ने इस प्रथम आगमन को विशेष और यादगार बना दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *