गोपालगंज में नशामुक्ति अभियान की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी समीर सौरभ की उपस्थिति में हुई। डीएम ने सभी संबंधित विभागों और नगर निकायों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। अभियान के तहत अब तक 13,561 लोगों ने नशामुक्ति की शपथ ली है। छठ घाटों पर एलईडी से होगा प्रचार डीएम ने निर्देश दिया कि दीपावली और छठ महापर्व के दौरान छठ घाटों सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नशामुक्ति का प्रचार किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहे, बल्कि इसमें आम लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। 26 नवंबर तक चलेगा नशामुक्ति अभियान बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिले में 27 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नगर निकायों, पंचायत भवनों, बस स्टैंडों, सार्वजनिक स्थलों और जीविका संकुल संघों में होर्डिंग, जिंगल्स और अन्य माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जीविका दीदियां लोगों को कर रहीं जागरूक अभियान के तहत जीविका दीदियों और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों द्वारा शराब, मादक पदार्थों और सूखे नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जा रही है। संवाद, संगीत, शपथ, संकल्प और जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आईसीडीएस की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 70 कार्यक्रमों में जिंगल्स का प्रसारण अभियान के तहत नगर निकायों में अब तक 70 कार्यक्रमों में जिंगल्स का प्रसारण किया गया है। इसके अलावा 14 नुक्कड़ नाटक आयोजित हुए, 199 स्थानों पर होर्डिंग और 53 जगहों पर सेल्फी स्टैंड लगाए गए। 10 स्थानों पर एलईडी वैन से प्रचार किया गया। मीरगंज, गोपालगंज और बरौली नगर परिषद के सार्वजनिक स्थलों पर भी जागरूकता कार्यक्रम हुए। दीपावली-छठ पर अभियान तेज करने का निर्देश जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान के अंतिम दिन तक निर्धारित गतिविधियां प्रभावी ढंग से चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने दीपावली और छठ के दौरान जनजागरूकता प्रयासों को और तेज करने पर जोर दिया। गोपालगंज में नशामुक्ति अभियान की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी समीर सौरभ की उपस्थिति में हुई। डीएम ने सभी संबंधित विभागों और नगर निकायों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। अभियान के तहत अब तक 13,561 लोगों ने नशामुक्ति की शपथ ली है। छठ घाटों पर एलईडी से होगा प्रचार डीएम ने निर्देश दिया कि दीपावली और छठ महापर्व के दौरान छठ घाटों सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नशामुक्ति का प्रचार किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहे, बल्कि इसमें आम लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। 26 नवंबर तक चलेगा नशामुक्ति अभियान बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिले में 27 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नगर निकायों, पंचायत भवनों, बस स्टैंडों, सार्वजनिक स्थलों और जीविका संकुल संघों में होर्डिंग, जिंगल्स और अन्य माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जीविका दीदियां लोगों को कर रहीं जागरूक अभियान के तहत जीविका दीदियों और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों द्वारा शराब, मादक पदार्थों और सूखे नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जा रही है। संवाद, संगीत, शपथ, संकल्प और जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आईसीडीएस की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 70 कार्यक्रमों में जिंगल्स का प्रसारण अभियान के तहत नगर निकायों में अब तक 70 कार्यक्रमों में जिंगल्स का प्रसारण किया गया है। इसके अलावा 14 नुक्कड़ नाटक आयोजित हुए, 199 स्थानों पर होर्डिंग और 53 जगहों पर सेल्फी स्टैंड लगाए गए। 10 स्थानों पर एलईडी वैन से प्रचार किया गया। मीरगंज, गोपालगंज और बरौली नगर परिषद के सार्वजनिक स्थलों पर भी जागरूकता कार्यक्रम हुए। दीपावली-छठ पर अभियान तेज करने का निर्देश जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान के अंतिम दिन तक निर्धारित गतिविधियां प्रभावी ढंग से चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने दीपावली और छठ के दौरान जनजागरूकता प्रयासों को और तेज करने पर जोर दिया।

