स्ववित्त पोषित शिक्षकों की बैठक:समस्याएं हल नहीं हुईं तो विश्वविद्यालय परिसर में होगा धरना प्रदर्शन

स्ववित्त पोषित शिक्षकों की बैठक:समस्याएं हल नहीं हुईं तो विश्वविद्यालय परिसर में होगा धरना प्रदर्शन

कानपुर के हर सहाय पीजी कॉलेज, पी रोड में कानपुर विश्वविद्यालय स्ववित्त पोषित शिक्षक संघ की आवश्यक बैठक अध्यक्ष डॉ. कमलेश यादव की अध्यक्षता में हुई। संचालन महामंत्री डॉ. अखंड प्रताप सिंह ने किया। बैठक में पेपर सेटिंग और कॉपियों के मूल्यांकन में एआई के इस्तेमाल का विरोध किया गया। इसके अलावा स्ववित्त पोषित शिक्षकों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ नहीं मिलने, सत्र 2022-23 से मूल्यांकन और प्रायोगिक यात्रा भत्ता लंबित होने तथा शिक्षकों के बिना आंतरिक मूल्यांकन के अंक भरे जाने जैसे मुद्दे उठाए गए। बैठक में शिक्षकों ने इन समस्याओं पर नाराजगी जताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से समाधान की मांग की। निर्णय लिया गया कि यदि समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो सभी स्ववित्त पोषित शिक्षक विश्वविद्यालय परिसर में एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। बैठक में डॉ. बृजेंद्र सेंगर, डॉ. राजन दीक्षित, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. शरद यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *