योगनगरी की वादियों में दिलजीत दोसांझ:तपोवन के स्मूदी कैफे पहुंचे अभिनेता; प्रशंसकों के साथ खिंचवाई तस्वीरें

योगनगरी की वादियों में दिलजीत दोसांझ:तपोवन के स्मूदी कैफे पहुंचे अभिनेता; प्रशंसकों के साथ खिंचवाई तस्वीरें

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों योगनगरी ऋषिकेश में सुकून के पल बिता रहे हैं। वह यहां गंगा दर्शन के साथ योग और ध्यान का आनंद ले रहे हैं। इसके अलावा पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी कर रहे हैं। दिलजीत अपनी यात्रा के दौरान बिताए पलों को कैमरे में कैद कर रहे हैं और बाद में फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के साथ साझा कर रहे हैं। तपोवन के स्मूदी कैफे पहुंचे दिलजीत
सोमवार को दिलजीत तपोवन स्थित गया स्मूदी कैफे पहुंचे। कैफे के संचालक निपुन ने बताया कि दिलजीत ने यहां बैठकर स्मूदी का आनंद लिया। इस दौरान कैफे में मौजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने उनसे मुलाकात की और बातचीत की। प्रशंसकों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। कैफे में जमीन पर बैठकर लोगों से की बातचीत
दिलजीत का कैफे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह कैफे के बाहर कुछ लोगों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। दिलजीत लोगों के साथ नमस्ते करते हुए मुस्कुराते दिखाई देते हैं। इसके बाद वह कैफे के अंदर जमीन पर बैठकर चाय पीते और वहां मौजूद लोगों से बातचीत करते नजर आए। उन्हें देखकर आसपास मौजूद लोग उत्साहित दिखे और कई लोगों ने मोबाइल से उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *