बेगूसराय में साहेबपुर कमाल थाना के रिश्वतखोर ASI चंदन झा को निगरानी ने गिरफ्तार किया है। टीम ने 29 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। दरअसल, साहेबपुर कमाल थाना में एक केस दर्ज है। केस से नाम हटाने के लिए चंदन झा ने अमित कुमार से 50 हजार रुपए घूस मांगे थे, तय 29 हजार में हुआ था। अमित ने निगरानी से शिकायत की थी। जिसके बाद टीम ने फोटो स्टेट की दुकान के पास रुपए लेते पकड़ा। प्रखंड मुख्यालय के पास जाल बिछाया था अमित की लिखित शिकायत पर निगरानी ने पहले सत्यापन किया था। जब मामला सही निकला तो निगरानी ने प्रखंड मुख्यालय के पास जाल बिछाया। इसी दौरान चंदन रिश्वत के रुपए लेने के लिए पहुंचे। पास में निगरानी की टीम छिपी हुई थी। जैसे ही अमित ने चंदन को रुपए दिए, टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामद नोटों के नंबर का भी मिलान किया गया। आगे की कार्रवाई के लिए भागलपुर स्थित निगरानी विभाग के विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। पीड़ित के शिकायत के बाद कार्रवाई- डीएसपी निगरानी के डीएसपी गौतम शरण ओमी ने बताया कि साहबपुर कमाल के रहने वाले अमित कुमार ने निगरानी थाना में आकर एक शिकायत दर्ज कराई थी। साहबपुर कमाल थाने के एएसआई चंदन झा की ओर से एक मामले में उनका नाम हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर मामला सत्य पाया गया, जिसके बाद निगरानी थाना कांड संख्या 127/26 दर्ज किया गया। इसके आधार पर आज निगरानी टीम ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए एएसआई चंदन झा को गिरफ्तार किया। बातचीत तय होने के बाद 29 हजार रुपए लेते समय आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। कार से जुड़ा है मामला पूरा मामला फोर व्हीलर कार i20 से जुड़ा हुआ है, जिसे अमित ने बेच दिया था। बाद में उस गाड़ी को शराब तस्करी के एक केस में जब्त कर लिया गया था। इसी मामले में अमित का नाम आने पर उसे हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने उसे पकड़ा। बेगूसराय में साहेबपुर कमाल थाना के रिश्वतखोर ASI चंदन झा को निगरानी ने गिरफ्तार किया है। टीम ने 29 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। दरअसल, साहेबपुर कमाल थाना में एक केस दर्ज है। केस से नाम हटाने के लिए चंदन झा ने अमित कुमार से 50 हजार रुपए घूस मांगे थे, तय 29 हजार में हुआ था। अमित ने निगरानी से शिकायत की थी। जिसके बाद टीम ने फोटो स्टेट की दुकान के पास रुपए लेते पकड़ा। प्रखंड मुख्यालय के पास जाल बिछाया था अमित की लिखित शिकायत पर निगरानी ने पहले सत्यापन किया था। जब मामला सही निकला तो निगरानी ने प्रखंड मुख्यालय के पास जाल बिछाया। इसी दौरान चंदन रिश्वत के रुपए लेने के लिए पहुंचे। पास में निगरानी की टीम छिपी हुई थी। जैसे ही अमित ने चंदन को रुपए दिए, टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामद नोटों के नंबर का भी मिलान किया गया। आगे की कार्रवाई के लिए भागलपुर स्थित निगरानी विभाग के विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। पीड़ित के शिकायत के बाद कार्रवाई- डीएसपी निगरानी के डीएसपी गौतम शरण ओमी ने बताया कि साहबपुर कमाल के रहने वाले अमित कुमार ने निगरानी थाना में आकर एक शिकायत दर्ज कराई थी। साहबपुर कमाल थाने के एएसआई चंदन झा की ओर से एक मामले में उनका नाम हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर मामला सत्य पाया गया, जिसके बाद निगरानी थाना कांड संख्या 127/26 दर्ज किया गया। इसके आधार पर आज निगरानी टीम ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए एएसआई चंदन झा को गिरफ्तार किया। बातचीत तय होने के बाद 29 हजार रुपए लेते समय आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। कार से जुड़ा है मामला पूरा मामला फोर व्हीलर कार i20 से जुड़ा हुआ है, जिसे अमित ने बेच दिया था। बाद में उस गाड़ी को शराब तस्करी के एक केस में जब्त कर लिया गया था। इसी मामले में अमित का नाम आने पर उसे हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने उसे पकड़ा।

