कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर बस स्टैंड के पास शराब मामले का एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। आरोपी हाथ से हथकड़ी खिसकाकर जवानों को चकमा देकर भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शराब के साथ गिरफ्तार हुआ था आरोपी फरार आरोपी की पहचान चांद थाना क्षेत्र के गोई गांव निवासी सुरेश कुमार (22), पिता सिंटू राम, के रूप में हुई है। आवेदन के मुताबिक, समेकित चेक पोस्ट महदाइच के एएसआई निरंजन कुमार ने जमालपुर मोड़ से करीब 100 मीटर दक्षिण कच्ची सड़क पर उसे शराब के साथ गिरफ्तार किया था। मामले में मद्यनिषेध थाना कैमूर में कांड संख्या 529/26 दर्ज किया गया था। न्यायालय से रिमांड मिलने के बाद ले जा रहे थे जेल मामले की जांच एएसआई ओम प्रकाश कुमार यादव को सौंपी गई थी। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। रिमांड मिलने के बाद उसे मंडल कारा भभुआ ले जाया जा रहा था। उसकी सुरक्षा में होमगार्ड जवान हितेश कुमार, उपेंद्र कुमार यादव और शिवपरसन प्रसाद तैनात थे। अखलासपुर बस स्टैंड के पास अंधेरे का फायदा उठाकर भागा आवेदन के अनुसार, अखलासपुर बस स्टैंड के पास सुरेश कुमार ने जवानों को चकमा दिया और हथकड़ी खिसकाकर फरार हो गया। उसने अंधेरे का फायदा उठाया। घटना के बाद जवानों ने जांच अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी सूचना मिलने पर एएसआई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास तलाश की, लेकिन आरोपी का पता नहीं चला। भभुआ थाना में कांड संख्या 1137/26 दर्ज की गई है। मामले की जांच पीएसआई गोल्डन कुमार को सौंपी गई है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर बस स्टैंड के पास शराब मामले का एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। आरोपी हाथ से हथकड़ी खिसकाकर जवानों को चकमा देकर भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शराब के साथ गिरफ्तार हुआ था आरोपी फरार आरोपी की पहचान चांद थाना क्षेत्र के गोई गांव निवासी सुरेश कुमार (22), पिता सिंटू राम, के रूप में हुई है। आवेदन के मुताबिक, समेकित चेक पोस्ट महदाइच के एएसआई निरंजन कुमार ने जमालपुर मोड़ से करीब 100 मीटर दक्षिण कच्ची सड़क पर उसे शराब के साथ गिरफ्तार किया था। मामले में मद्यनिषेध थाना कैमूर में कांड संख्या 529/26 दर्ज किया गया था। न्यायालय से रिमांड मिलने के बाद ले जा रहे थे जेल मामले की जांच एएसआई ओम प्रकाश कुमार यादव को सौंपी गई थी। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। रिमांड मिलने के बाद उसे मंडल कारा भभुआ ले जाया जा रहा था। उसकी सुरक्षा में होमगार्ड जवान हितेश कुमार, उपेंद्र कुमार यादव और शिवपरसन प्रसाद तैनात थे। अखलासपुर बस स्टैंड के पास अंधेरे का फायदा उठाकर भागा आवेदन के अनुसार, अखलासपुर बस स्टैंड के पास सुरेश कुमार ने जवानों को चकमा दिया और हथकड़ी खिसकाकर फरार हो गया। उसने अंधेरे का फायदा उठाया। घटना के बाद जवानों ने जांच अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी सूचना मिलने पर एएसआई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास तलाश की, लेकिन आरोपी का पता नहीं चला। भभुआ थाना में कांड संख्या 1137/26 दर्ज की गई है। मामले की जांच पीएसआई गोल्डन कुमार को सौंपी गई है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

