रणथंभौर में विदेशी पर्यटकों की एक दिन में 19,500 बुकिंग:नए साल की सफारी के लिए यूके पहले, अमेरिका दूसरे, ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर

रणथंभौर में विदेशी पर्यटकों की एक दिन में 19,500 बुकिंग:नए साल की सफारी के लिए यूके पहले, अमेरिका दूसरे, ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर

नए साल 2027 की सफारी के लिए रणथंभौर में पहले ही दिन रिकॉर्ड बुकिंग हुई। 1 नवंबर को एडवांस बुकिंग शुरू होते ही देश-विदेश के 46,500 पर्यटकों ने टिकट बुक करा लिए। इनमें 19,500 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। सबसे ज्यादा बुकिंग ब्रिटेन से हुई। बुकिंग रिपोर्ट के अनुसार, खबर लिखे जाने तक करीब 46,500 पर्यटकों ने सफारी टिकट बुक कराए। इनमें 27 हजार भारतीय और 19,500 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, पोलैंड, रोमानिया, आर्मेनिया और जॉर्जिया सहित कई देशों के पर्यटकों ने रणथंभौर के आधिकारिक बुकिंग पोर्टल से सीधे टिकट बुक कराए। खास बात यह है कि वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और अस्थिरता के बावजूद पर्यटकों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। एक जनवरी की बुकिंग को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह बुकिंग के आंकड़ों में 1 जनवरी 2027 पर्यटकों की पहली पसंद बनकर उभरा। पर्यटकों में करीब 60 प्रतिशत पुरुष और 40 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 41 से 60 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों की हिस्सेदारी करीब 25 प्रतिशत रही। बाकी पर्यटकों में बच्चे और 25 वर्ष तक के युवा शामिल हैं। विदेशी पर्यटकों की बुकिंग में भी कई बदलाव देखने को मिले। फ्रांस से आने वाले पर्यटकों की हिस्सेदारी में 0.31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, पर्यटकों की संख्या के मामले में इटली और स्विट्जरलैंड ने कनाडा को पीछे छोड़ दिया। विदेशी पर्यटकों की बुकिंग में यूनाइटेड किंगडम पहले, अमेरिका दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर रहे। तकनीक और वन्यजीव संरक्षण का संगम रणथंभौर में आधुनिक तकनीक के जरिए पर्यटन प्रबंधन को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। रियल टाइम मॉनिटरिंग, GPS डेटा और पर्यटकों के फीडबैक के माध्यम से सफारी संचालन को प्रभावी बनाने के साथ वन्यजीवों की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जा रहा है। नए साल की एडवांस बुकिंग में मिले रिकॉर्ड रिस्पॉन्स ने एक बार फिर साबित किया है कि रणथंभौर की पहचान केवल देश तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दुनिया के प्रमुख वन्यजीव पर्यटन स्थलों में अपनी खास जगह रखता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *