किशनगंज-8 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत:आंगन में खेलते हुए दांत से छीलने लगा मोटर का तार, बिजली सप्लाई आते ही लगा झटका

किशनगंज-8 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत:आंगन में खेलते हुए दांत से छीलने लगा मोटर का तार, बिजली सप्लाई आते ही लगा झटका

किशनगंज जिले के नगर पंचायत बहादुरगंज के वार्ड संख्या 15 स्थित सताल निहालबाग में सोमवार को करंट लगने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान ट्यूबवेल की मोटर के बिजली के तार को दांत से छीलने लगा। अचानक बिजली सप्लाई आने से वह करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मोटर के तार से खेलते समय लगा करंट मृतक की पहचान गुलाब के बेटे जीशान आलम (8) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सोमवार को जीशान घर के आंगन में खेल रहा था। आंगन में ही ट्यूबवेल की मोटर लगी हुई है। बच्चा मोटर के बिजली के तार को दांत से छीलने लगा। इसी दौरान अचानक बिजली सप्लाई आ गई और वह करंट की चपेट में आ गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया करंट लगने से जीशान गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गया। आवाज सुनकर परिजन दौड़े और उसे तुरंत बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में मातम जीशान की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने घरों में खुले बिजली के तार और उपकरणों को बच्चों के लिए खतरनाक बताया। उन्होंने प्रशासन और बिजली विभाग से घरों में अर्थिंग और बिजली सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की अपील की, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। किशनगंज जिले के नगर पंचायत बहादुरगंज के वार्ड संख्या 15 स्थित सताल निहालबाग में सोमवार को करंट लगने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान ट्यूबवेल की मोटर के बिजली के तार को दांत से छीलने लगा। अचानक बिजली सप्लाई आने से वह करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मोटर के तार से खेलते समय लगा करंट मृतक की पहचान गुलाब के बेटे जीशान आलम (8) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सोमवार को जीशान घर के आंगन में खेल रहा था। आंगन में ही ट्यूबवेल की मोटर लगी हुई है। बच्चा मोटर के बिजली के तार को दांत से छीलने लगा। इसी दौरान अचानक बिजली सप्लाई आ गई और वह करंट की चपेट में आ गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया करंट लगने से जीशान गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गया। आवाज सुनकर परिजन दौड़े और उसे तुरंत बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में मातम जीशान की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने घरों में खुले बिजली के तार और उपकरणों को बच्चों के लिए खतरनाक बताया। उन्होंने प्रशासन और बिजली विभाग से घरों में अर्थिंग और बिजली सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की अपील की, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *