पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में विवादित जमीन की जांच करने पहुंचे एक दरोगा पर पालतू कुत्ते से हमला कराने का आरोप लगा है। कुत्ते ने दरोगा के बाएं हाथ में काट लिया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस मामले में कुत्ते के मालिक संजय कुमार उर्फ पिंकू साव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी के अनुसार, पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार सिंह 24 अक्टूबर को गश्ती पर थे। इस दौरान दोपहर करीब 1:10 बजे थानाध्यक्ष ने नवीन सिन्हा पथ स्थित उत्तरी मंदिरी सुधा बूथ के पास विवादित जमीन पर निर्माण कार्य होने की सूचना दी। इस जमीन पर कोर्ट की ओर से निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई थी। जांच के लिए पहुंची थी पुलिस सूचना मिलने पर दरोगा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां संजय कुमार उर्फ पिंकू साव अपने पालतू रॉटविलर कुत्ते के साथ मौजूद थे। आरोप है कि जमीन पर ईंट गिराने को लेकर पूछताछ करने पर पिंकू साव ने कुत्ते को उन पर हमला करने का इशारा किया। इसके बाद कुत्ते ने उनके बाएं हाथ में काट लिया। उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया। 25 अक्टूबर को उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पिंकू साव ने आरोपों को बताया निराधार वहीं, संजय कुमार उर्फ पिंकू साव ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि पुलिस पदाधिकारी खुद मोबाइल से वीडियो बनाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान कुत्ते ने उनके हाथ में काट लिया। कुत्ते के लपकने पर उन्होंने उसे तुरंत पकड़ लिया था। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जमीन पर ईंट पहले से गिरी हुई थी और वहां कोई नया निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में विवादित जमीन की जांच करने पहुंचे एक दरोगा पर पालतू कुत्ते से हमला कराने का आरोप लगा है। कुत्ते ने दरोगा के बाएं हाथ में काट लिया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस मामले में कुत्ते के मालिक संजय कुमार उर्फ पिंकू साव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी के अनुसार, पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार सिंह 24 अक्टूबर को गश्ती पर थे। इस दौरान दोपहर करीब 1:10 बजे थानाध्यक्ष ने नवीन सिन्हा पथ स्थित उत्तरी मंदिरी सुधा बूथ के पास विवादित जमीन पर निर्माण कार्य होने की सूचना दी। इस जमीन पर कोर्ट की ओर से निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई थी। जांच के लिए पहुंची थी पुलिस सूचना मिलने पर दरोगा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां संजय कुमार उर्फ पिंकू साव अपने पालतू रॉटविलर कुत्ते के साथ मौजूद थे। आरोप है कि जमीन पर ईंट गिराने को लेकर पूछताछ करने पर पिंकू साव ने कुत्ते को उन पर हमला करने का इशारा किया। इसके बाद कुत्ते ने उनके बाएं हाथ में काट लिया। उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया। 25 अक्टूबर को उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पिंकू साव ने आरोपों को बताया निराधार वहीं, संजय कुमार उर्फ पिंकू साव ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि पुलिस पदाधिकारी खुद मोबाइल से वीडियो बनाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान कुत्ते ने उनके हाथ में काट लिया। कुत्ते के लपकने पर उन्होंने उसे तुरंत पकड़ लिया था। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जमीन पर ईंट पहले से गिरी हुई थी और वहां कोई नया निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

