बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के संगठन को त्रिस्तरीय और मजबूत बनाने के लिए पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में गया जिला मुख्यालय में जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरकटिया विधायक विशाल कुमार ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य गया जिले में व्यवसायिक प्रकोष्ठ को सशक्त और मजबूत करना है। इस बैठक में प्रदेश महासचिव चंदन सिंह और गया जिला जदयू अध्यक्ष अजय कुशवाहा समेत जिलेभर के कई प्रमुख पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। नए सिरे से होगा प्रदेश और जिला संगठन का गठन बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक विशाल शाह ने कहा कि पार्टी संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने के लिए वह गया आए हैं। उन्होंने कहा कि गया जिला जनता दल यूनाइटेड का संगठन ऐसा है जो किसी से छिपा नहीं है। यह जिला 24 प्रखंडों और सभी पंचायतों में एक बेहद सशक्त संगठन के रूप में स्थापित है। पार्टी के कुल 13 प्रकोष्ठों में व्यवसायिक प्रकोष्ठ भी एक अहम हिस्सा है, जिसे और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। विशाल शाह ने घोषणा की कि संगठन के संचरण और विस्तार के तहत आने वाले समय में नए सिरे से गया जिला जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य सांगठनिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी तथा पूरे प्रदेश संगठन का नए रूप में पुनर्गठन किया जाएगा। जदयू की जड़ें मजबूत, विपक्ष फैला रहा भ्रम विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे विभिन्न मुद्दों और हालिया सियासी बयानों पर भी कड़ा रुख अख्तियार किया। प्रदेश अध्यक्ष विशाल शाह ने कहा कि जो लोग छह साल के भीतर वापसी जैसे सवाल उठा रहे हैं। उनका जवाब जनता और पार्टी नेतृत्व समय आने पर तय करेगा। विपक्ष के प्रदर्शन और विरोध के तौर-तरीकों पर कहा कि विपक्षी दलों के भीतर भारी छटपटाहट है। वे लोकतांत्रिक तरीके से सरकार को हटा पाने में असमर्थ हैं, जिसके चलते वे माहौल को खराब करने और आम जनता को बरगलाने का असफल प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी दल लगातार कई चुनावों से पराजित हो रहे हैं। 2014 से लेकर 2026 तक के विभिन्न चुनावों में उनकी लगातार हार हुई है और बिहार की जनता उनकी कार्यशैली को अच्छी तरह समझ चुकी है। वोटर लिस्ट के आरोपों पर दिया करारा जवाब विपक्ष की ओर से वोटर लिस्ट से नाम गायब होने और धांधली के लगाए जा रहे गंभीर आरोपों पर पलटवार करते हुए जदयू नेताओं ने इसे निराधार करार दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक और जिम्मेदार संस्था है जो निष्पक्ष रूप से अपना कार्य कर रही है। वोटर लिस्ट से जिनका नाम हटा है या जो विलुप्त हुए हैं, उनमें से अधिकांश वे लोग हैं जिन्होंने अपना पता बदल लिया था और समय पर फॉर्म-6 नहीं भरा था। सूची में मृत व्यक्तियों के नाम भी नियमानुसार हटाए जाते हैं। विपक्ष के पास मुद्दों का अभाव है, इसलिए वे ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता के बीच भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। वहीं जदयू के प्रदेश महासचिव चन्दन सिंह ने कहा कि समीक्षा बैठक में हर बिंदु पर विचार विमर्श किया जाएगा। ताकि सन्गठन की मजबूती बूथ स्तर तक पहुंच सका। वहीं पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने कहा कि सन्गठन की मजबूती के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण है। समीक्षा के बाद तय निर्णयों को सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के संगठन को त्रिस्तरीय और मजबूत बनाने के लिए पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में गया जिला मुख्यालय में जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरकटिया विधायक विशाल कुमार ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य गया जिले में व्यवसायिक प्रकोष्ठ को सशक्त और मजबूत करना है। इस बैठक में प्रदेश महासचिव चंदन सिंह और गया जिला जदयू अध्यक्ष अजय कुशवाहा समेत जिलेभर के कई प्रमुख पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। नए सिरे से होगा प्रदेश और जिला संगठन का गठन बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक विशाल शाह ने कहा कि पार्टी संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने के लिए वह गया आए हैं। उन्होंने कहा कि गया जिला जनता दल यूनाइटेड का संगठन ऐसा है जो किसी से छिपा नहीं है। यह जिला 24 प्रखंडों और सभी पंचायतों में एक बेहद सशक्त संगठन के रूप में स्थापित है। पार्टी के कुल 13 प्रकोष्ठों में व्यवसायिक प्रकोष्ठ भी एक अहम हिस्सा है, जिसे और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। विशाल शाह ने घोषणा की कि संगठन के संचरण और विस्तार के तहत आने वाले समय में नए सिरे से गया जिला जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य सांगठनिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी तथा पूरे प्रदेश संगठन का नए रूप में पुनर्गठन किया जाएगा। जदयू की जड़ें मजबूत, विपक्ष फैला रहा भ्रम विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे विभिन्न मुद्दों और हालिया सियासी बयानों पर भी कड़ा रुख अख्तियार किया। प्रदेश अध्यक्ष विशाल शाह ने कहा कि जो लोग छह साल के भीतर वापसी जैसे सवाल उठा रहे हैं। उनका जवाब जनता और पार्टी नेतृत्व समय आने पर तय करेगा। विपक्ष के प्रदर्शन और विरोध के तौर-तरीकों पर कहा कि विपक्षी दलों के भीतर भारी छटपटाहट है। वे लोकतांत्रिक तरीके से सरकार को हटा पाने में असमर्थ हैं, जिसके चलते वे माहौल को खराब करने और आम जनता को बरगलाने का असफल प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी दल लगातार कई चुनावों से पराजित हो रहे हैं। 2014 से लेकर 2026 तक के विभिन्न चुनावों में उनकी लगातार हार हुई है और बिहार की जनता उनकी कार्यशैली को अच्छी तरह समझ चुकी है। वोटर लिस्ट के आरोपों पर दिया करारा जवाब विपक्ष की ओर से वोटर लिस्ट से नाम गायब होने और धांधली के लगाए जा रहे गंभीर आरोपों पर पलटवार करते हुए जदयू नेताओं ने इसे निराधार करार दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक और जिम्मेदार संस्था है जो निष्पक्ष रूप से अपना कार्य कर रही है। वोटर लिस्ट से जिनका नाम हटा है या जो विलुप्त हुए हैं, उनमें से अधिकांश वे लोग हैं जिन्होंने अपना पता बदल लिया था और समय पर फॉर्म-6 नहीं भरा था। सूची में मृत व्यक्तियों के नाम भी नियमानुसार हटाए जाते हैं। विपक्ष के पास मुद्दों का अभाव है, इसलिए वे ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता के बीच भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। वहीं जदयू के प्रदेश महासचिव चन्दन सिंह ने कहा कि समीक्षा बैठक में हर बिंदु पर विचार विमर्श किया जाएगा। ताकि सन्गठन की मजबूती बूथ स्तर तक पहुंच सका। वहीं पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने कहा कि सन्गठन की मजबूती के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण है। समीक्षा के बाद तय निर्णयों को सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा।

