बेगूसराय में एनडीए की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा:गिरिराज सिंह ने कहा- विपक्ष गृहयुद्ध जैसे हालात के लिए साजिश रच रहा

बेगूसराय में एनडीए की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा:गिरिराज सिंह ने कहा- विपक्ष गृहयुद्ध जैसे हालात के लिए साजिश रच रहा

देशभर में कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों की ओर से आंदोलनों और विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसके खिलाफ एनडीए के तमाम घटक दलों ने आज बेगूसराय में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा का आयोजन किया। पदयात्रा के जरिए सत्ता पक्ष ने विपक्ष को कड़ी चुनौती दी और देश में राजनीतिक अस्थिरता व अराजक माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष और खासकर कांग्रेस पार्टी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग और कांग्रेस पार्टी ऐसा माहौल तैयार कर रही है, जिसका एकमात्र उद्देश्य समाज में भ्रम फैलाना, भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को धूमिल करना और देश के खिलाफ सुनियोजित षड्यंत्र रचना है। उन्होंने कहा कि ये लोग लगातार देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं, न्यायपालिका यानी सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग के खिलाफ माहौल बनाकर लोकतंत्र को अपमानित कर रहे हैं। विपक्ष देश के अंदर अराजकता और गृहयुद्ध जैसे हालात पैदा करने की साजिश रच रहा है। जिनकी राजनीतिक साख गिर रही, वे अराजकता माहौल बना रहे गिरिराज सिंह ने कहा कि जिन लोगों की अपनी राजनीतिक साख लगातार गिरती जा रही है और जिन पर देश की नागरिकता और अन्य विषयों को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते रहे हैं। वे आज देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष के लोग चाहते हैं कि भारत में भी अन्य देशों की तरह अव्यवस्था फैल जाए। लेकिन यह सनातनियों का देश है, यह बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलने वाला देश है। यह किसी के राजतंत्र या मनमाने रवैये से नहीं, बल्कि पूरी तरह से संविधान और कानून के शासन से चलेगा। ममता बनर्जी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल की राजनीति में किस प्रकार की बयानबाजी हो रही है, वह किसी से छिपी नहीं है। पदयात्रा लोकतंत्र को बचाने के लिए निकाली गई है गिरिराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में विरासत और विकास दोनों को एक साथ आगे बढ़ा रहे हैं। जिसे जनता भली-भांति देख रही है और जनता ने इन तमाम ताकतों को पूरी तरह से नकार दिया है। प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि आज बेगूसराय में एनडीए की यह पदयात्रा लोकतंत्र को बचाने और अराजकता को भगाने के उद्देश्य से निकाली गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार देश में अराजकता उत्पन्न करने और लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास कर रही है, उसके खिलाफ एनडीए पूरी मजबूती से खड़ी है। चुनाव हारने के बाद भी ये लोग जनता के जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। जिस प्रकार रावण का वध हुआ था, उसी प्रकार जनता इन विरोधी ताकतों के कृत्यों का जवाब दे रही है और आगे भी इनका यही परिणाम होगा। अराजकता को भगाने के लिए निकाली गई पदयात्रा हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आज बेगूसराय की धरती से निकाली गई यह पदयात्रा पूरी तरह से देश के लोकतंत्र को बचाने और समाज में फैलाई जा रही अराजकता को भगाने के लिए आयोजित की गई है। जब-जब देश के संविधान के मूल ढांचे और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर किसी भी प्रकार का खतरा मंडराता है, तब-तब एनडीए गठबंधन के तमाम लोग एकजुट होकर सड़क पर उतर कर जनता को जागरूक करते हैं। पदयात्रा की शुरुआत गांधी स्टेडियम से हुई पदयात्रा की शुरुआत जिला मुख्यालय स्थित गांधी स्टेडियम से हुई, जहां से बड़ी संख्या में झंडे और बैनर के साथ एनडीए के नेता और कार्यकर्ता आगे बढ़े। पदयात्रा कैंटीन चौक और कचहरी चौक से होते हुए अंबेडकर चौक तक पहुंची। यहां पहुंचने के बाद तमाम नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पदयात्रा ने फिर से गति पकड़ी और ट्रैफिक चौक पर समाप्त हुई। ट्रैफिक चौक पर पहुंचने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इस पदयात्रा का समापन किया। पदयात्रा में ये रहे शामिल पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बेगूसराय के प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, विधायक कुंदन कुमार, रजनीश कुमार, पूर्व मेयर संजय सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार सिंह सहित एनडीए के सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। देशभर में कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों की ओर से आंदोलनों और विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसके खिलाफ एनडीए के तमाम घटक दलों ने आज बेगूसराय में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा का आयोजन किया। पदयात्रा के जरिए सत्ता पक्ष ने विपक्ष को कड़ी चुनौती दी और देश में राजनीतिक अस्थिरता व अराजक माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष और खासकर कांग्रेस पार्टी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग और कांग्रेस पार्टी ऐसा माहौल तैयार कर रही है, जिसका एकमात्र उद्देश्य समाज में भ्रम फैलाना, भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को धूमिल करना और देश के खिलाफ सुनियोजित षड्यंत्र रचना है। उन्होंने कहा कि ये लोग लगातार देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं, न्यायपालिका यानी सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग के खिलाफ माहौल बनाकर लोकतंत्र को अपमानित कर रहे हैं। विपक्ष देश के अंदर अराजकता और गृहयुद्ध जैसे हालात पैदा करने की साजिश रच रहा है। जिनकी राजनीतिक साख गिर रही, वे अराजकता माहौल बना रहे गिरिराज सिंह ने कहा कि जिन लोगों की अपनी राजनीतिक साख लगातार गिरती जा रही है और जिन पर देश की नागरिकता और अन्य विषयों को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते रहे हैं। वे आज देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष के लोग चाहते हैं कि भारत में भी अन्य देशों की तरह अव्यवस्था फैल जाए। लेकिन यह सनातनियों का देश है, यह बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलने वाला देश है। यह किसी के राजतंत्र या मनमाने रवैये से नहीं, बल्कि पूरी तरह से संविधान और कानून के शासन से चलेगा। ममता बनर्जी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल की राजनीति में किस प्रकार की बयानबाजी हो रही है, वह किसी से छिपी नहीं है। पदयात्रा लोकतंत्र को बचाने के लिए निकाली गई है गिरिराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में विरासत और विकास दोनों को एक साथ आगे बढ़ा रहे हैं। जिसे जनता भली-भांति देख रही है और जनता ने इन तमाम ताकतों को पूरी तरह से नकार दिया है। प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि आज बेगूसराय में एनडीए की यह पदयात्रा लोकतंत्र को बचाने और अराजकता को भगाने के उद्देश्य से निकाली गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार देश में अराजकता उत्पन्न करने और लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास कर रही है, उसके खिलाफ एनडीए पूरी मजबूती से खड़ी है। चुनाव हारने के बाद भी ये लोग जनता के जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। जिस प्रकार रावण का वध हुआ था, उसी प्रकार जनता इन विरोधी ताकतों के कृत्यों का जवाब दे रही है और आगे भी इनका यही परिणाम होगा। अराजकता को भगाने के लिए निकाली गई पदयात्रा हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आज बेगूसराय की धरती से निकाली गई यह पदयात्रा पूरी तरह से देश के लोकतंत्र को बचाने और समाज में फैलाई जा रही अराजकता को भगाने के लिए आयोजित की गई है। जब-जब देश के संविधान के मूल ढांचे और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर किसी भी प्रकार का खतरा मंडराता है, तब-तब एनडीए गठबंधन के तमाम लोग एकजुट होकर सड़क पर उतर कर जनता को जागरूक करते हैं। पदयात्रा की शुरुआत गांधी स्टेडियम से हुई पदयात्रा की शुरुआत जिला मुख्यालय स्थित गांधी स्टेडियम से हुई, जहां से बड़ी संख्या में झंडे और बैनर के साथ एनडीए के नेता और कार्यकर्ता आगे बढ़े। पदयात्रा कैंटीन चौक और कचहरी चौक से होते हुए अंबेडकर चौक तक पहुंची। यहां पहुंचने के बाद तमाम नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पदयात्रा ने फिर से गति पकड़ी और ट्रैफिक चौक पर समाप्त हुई। ट्रैफिक चौक पर पहुंचने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इस पदयात्रा का समापन किया। पदयात्रा में ये रहे शामिल पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बेगूसराय के प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, विधायक कुंदन कुमार, रजनीश कुमार, पूर्व मेयर संजय सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार सिंह सहित एनडीए के सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *