शाजापुर जिला अस्पताल निरीक्षण के दौरान सफाई में मिली अव्यवस्था:कलेक्टर ने महिलाओं-बच्चों के नाश्ते की गुणवत्ता जांची; व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

शाजापुर जिला अस्पताल निरीक्षण के दौरान सफाई में मिली अव्यवस्था:कलेक्टर ने महिलाओं-बच्चों के नाश्ते की गुणवत्ता जांची; व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

शाजापुर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर ने सोमवार को एमसीएच (मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य) वार्ड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। मरीजों-परिजनों से ली सुविधाओं-व्यवस्थाओं की जानकारी निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वार्ड में साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और महिलाओं एवं बच्चों को दिए जाने वाले नाश्ते की व्यवस्था देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर और वार्डों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। नाश्ता चखकर खाने की गुणवत्ता परखी कलेक्टर ने एमसीएच वार्ड में भर्ती महिलाओं और बच्चों को दिए जाने वाले नाश्ते को स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे चर्चा की। उनसे इलाज की व्यवस्था, अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और असुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। साफ-सफाई, भोजन और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *