न्यूजीलैंड को 5वां T20I जिताने वाले स्टार खिलाड़ी की लगी लॉटरी, अब भारत के खिलाफ खेलेगा पांचों ODI मैच

न्यूजीलैंड को 5वां T20I जिताने वाले स्टार खिलाड़ी की लगी लॉटरी, अब भारत के खिलाफ खेलेगा पांचों ODI मैच

New Zealand ODI Squad Update: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद अब पांच वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज 4 नवंबर से होने जा रहा है। इससे पहले मेजबान न्‍यूजीलैंड की टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं। ये दोनों अब कोई वनडे मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में बल्‍लेबाज विकेटकीपर टिम सीफर्ट सभी वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल हो गए हैं, जिन्‍होंने भारत के खिलाफ 5वें और आखिरी टी20 मुकाबले में 93 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। जबकि हेनरी निकोल्स (1-3 मैच) और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (4-5 मैच) को टीम में शामिल किया गया है।

भारत के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में वापसी करेंगे रचिन रविंद्र!

बताया जा रहा है कि मार्क चैपमैन अभी भी अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं और उन्हें दो हफ्ते और बाहर रहना होगा। जबकि रचिन रवींद्र कंधे की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्‍हें बाहर करने की खास वजह यह भी है कि न्‍यूजीलैंड क्रिकेट चाहता है कि ऑलराउंडर रचिन इस महीने के आखिर में भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज से पहले फिट हो जाएं।

रचिन और मार्क की गैरमौजूदगी में बल्‍लेबाज विकेटकीपर टिम सीफर्ट अब पूरी वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिन्‍हें पहले आखिरी दो मैचों के लिए चुना गया था। जबकि हेनरी निकोल्स (1-3 मैच) और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (4-5 मैच) को टीम में शामिल किया गया है।

‘चैपमैन और रवींद्र का बाहर होना एक बड़ा नुकसान’

न्यूजीलैंड के कोच रॉब वाल्टर ने बताया कि चैपमैन और रवींद्र का बाहर होना एक बड़ा नुकसान है, लेकिन उन्हें अब भी लगता है कि उनकी टीम उनकी गैरमौजूदगी में भी विपक्षी टीम का सामना करने के लिए अच्छी स्थिति में है। उन्‍होंने कहा कि सब जानते हैं कि मार्क और रचिन इस टीम के लिए कितने जरूरी हैं। इसलिए यह दुख की बात है कि उन्हें यह सीरीज मिस करनी पड़ रही है। मैं पिछले हफ्ते मार्क से मिला था और वह निराश हैं, लेकिन वह मैदान पर वापस आने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

‘रचिन का कंधा अभी तक ठीक नहीं’

वहीं, रचिन का कंधा अभी तक ठीक नहीं हुआ है कि वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट में आराम से फील्डिंग कर सके, इसलिए इस महीने के आखिर में होने वाली टेस्ट सीरीज को देखते हुए हम कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते। हमें हेनरी को टीम में लाकर खुशी हो रही है, जो इस टीम के लिए कोई अजनबी नहीं है और डीन जो हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में खेले थे।

न्यूजीलैंड स्क्वाड अपडेट (1 से 3 मैच के लिए)

मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग और ​​ब्लेयर टिकनर।

न्यूजीलैंड स्क्वाड (4 और 5 मैच के लिए)

मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे, निक केली, टिम सीफर्ट, ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *