BJP के केरल दफ्तर पर बीयर बोतल फेंकने के मामले में Congress के 2 कार्यकर्ता अरेस्ट

BJP के केरल दफ्तर पर बीयर बोतल फेंकने के मामले में Congress के 2 कार्यकर्ता अरेस्ट

तिरुवनंतपुरम, दो नवंबर केरलम के तिरुवनंतपुरम स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय ‘मरारजी भवन’ पर करीब एक महीने पहले बीयर की बोतलें फेंकने के आरोप में कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सुजीत कुमार और अरुण के रूप में की है।

ये स्थानीय कांग्रेस इकाई के कार्यकर्ता हैं। पुलिस ने बताया कि तिरुवनंतपुरम जिले में विभिन्न राजनीतिक संगठनों के बीच कई बार झड़पें होने के बाद प्रतिद्वंद्वी समूहों में तनाव के बीच यह घटना हुई थी। सितंबर के अंतिम सप्ताह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए जाने के बाद तनाव बढ़ गया था।

इसके बाद तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस जिला कमेटी के कार्यालय पर हमला किया गया था। इस हमले के सिलसिले में भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। बाद में रात के समय भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर बीयर की बोतलें फेंकी गईं।

इस घटना के बाद भाजपा ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और घटना में कथित तौर इस्तेमाल की गई गाड़ी का पता लगाकर संदिग्धों की पहचान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *