हिसार में होटल मालिक ने छत से लगाई छलांग:डाबड़ा चौक स्थित होटल का मामला; मोबाइल चोरी को लेकर युवकों से हुआ था विवाद

हिसार में होटल मालिक ने छत से लगाई छलांग:डाबड़ा चौक स्थित होटल का मामला; मोबाइल चोरी को लेकर युवकों से हुआ था विवाद

हिसार शहर के डाबड़ा चौक स्थित ‘होटल हैवन’ के मालिक सचिन ने पुलिस आने की आशंका से घबराकर होटल की छत से छलांग लगा दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, होटल में ठहरे कुछ युवकों के साथ मोबाइल चोरी की बात को लेकर मालिक सचिन की कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ता देख युवकों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को कॉल कर दिया। पुलिस को सूचना दिए जाने की भनक लगते ही होटल मालिक मानसिक तनाव और घबराहट में आ गया और उसने आनन-फानन में छत से छलांग लगा दी। घटना से जुड़ी तस्वीरें… छत पर शराब पार्टी चल रही थी पुलिस जांच में पता चला है कि जब यह घटना घटी उस समय छत पर शराब पार्टी चल रही थी। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने छत पर देखा तो शराब व बीयर की बोलतें टेबल पर पड़ी हुई थी और शराब के गिलास आधे भरे हुए थे। पुलिस होटल की सीसीटीवी फुटेज जांचने के लिए डीवीआर कब्जे में ले ली है। जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक अस्पताल से कोई रूक्का (आधिकारिक सूचना) प्राप्त नहीं हुआ है और न ही किसी पक्ष ने लिखित शिकायत दी है। बयान दर्ज होने या शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *