बीजेपी सांसद बोले- डॉक्टरों का लाइसेंस निरस्त कर देना चाहिए:रीवा में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भड़के, कहा- ये डॉक्टर नहीं दानव, केवल नोट छाप कर कोठी बना रहे

बीजेपी सांसद बोले- डॉक्टरों का लाइसेंस निरस्त कर देना चाहिए:रीवा में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भड़के, कहा- ये डॉक्टर नहीं दानव, केवल नोट छाप कर कोठी बना रहे

रीवा में डॉक्टरों की लापरवाही और इलाज में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर सांसद जनार्दन मिश्रा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस और सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिल रही सुविधाओं पर सवाल उठाए। सांसद ने कहा कि डॉक्टर अब भगवान नहीं रह गए हैं, बल्कि रुपए कमाने की मशीन बन चुके हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि उनका वश चले तो सभी डॉक्टरों के मेडिकल लाइसेंस रद्द करवा दें। बोले- डॉक्टरों का इलाज करने का अधिकार खत्म कर देना चाहिए सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा, “मेरा वश चले तो मैं सभी डॉक्टरों का मेडिकल लाइसेंस निरस्त करवा दूं। इनका चिकित्सा करने का अधिकार ही समाप्त कर देना चाहिए। ये चिकित्सक नहीं हैं। ये नोट छापने की मशीन बन चुके हैं। जनता अब इन्हें भगवान नहीं, दानव के रूप में देखती है।” उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने आलीशान महल और स्पेशल अस्पताल बना लिए हैं। वे निजी प्रैक्टिस में घंटों समय देते हैं, जबकि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को जूनियर डॉक्टर देखते हैं। सांसद ने कहा कि डॉक्टर निजी प्रैक्टिस करें, लेकिन इसके साथ सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज और व्यवस्था की जिम्मेदारी भी निभाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे डॉक्टरों को नौकरी से हटाकर उनकी मेडिकल प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। सांसद ने साफ किया कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है और राज्य सरकार को इस दिशा में कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने दोहराया कि वे चौथी बार कह रहे हैं कि ऐसे डॉक्टरों का मेडिकल प्रैक्टिस करने का लाइसेंस रद्द कर देना चाहिए। हाल के 4 मामलों के बाद आया बयान सांसद का यह बयान रीवा में इलाज में लापरवाही और अनियमितताओं की शिकायतों से जुड़े कई मामलों के बीच आया है। हाल के चार मामलों में मरीजों की मौत और इलाज में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। 1. जच्चा-बच्चा की मौत अगस्त 2026 में गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसव के दौरान मनगवां निवासी कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत हो गई थी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। मामले में दो डॉक्टर और दो नर्सिंग अधिकारियों को निलंबित किया गया था। डीन और अधीक्षक को भी पद से हटा दिया गया था। 2. गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत अक्टूबर 2025 में सतना से रेफर होकर आई गर्भवती दीपा गुप्ता और उनके गर्भस्थ शिशु की संजय गांधी अस्पताल में मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि डॉक्टरों ने दो दिनों तक उनका उचित इलाज नहीं किया। 3. गलत ऑपरेशन की शिकायत के बाद महिला ने जान दी सितंबर 2026 में हुजूर तहसील की मिथिलेश सिंह ने कलेक्टर को शिकायत देकर डॉक्टर पर कंधे का गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाया था। महिला का कहना था कि दर्द से राहत नहीं मिलने पर उसे एम्स जाना पड़ा। वहां डॉक्टरों ने बताया कि उनका कंधा बिगड़ चुका है। इसके बाद महिला ने किराए के कमरे में खुद को आग लगा ली। 4. 20 मिनट में टीबी की 14 गोलियां देने का आरोप अक्टूबर 2026 में रीवा के खुटेही निवासी 21 वर्षीय अक्षत शुक्ला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसके पिता सुभाष शुक्ला ने आरोप लगाया था कि संजीवनी अस्पताल में भर्ती बेटे को महज 20 मिनट के भीतर टीबी की 14 गोलियां दे दी गईं। उनका कहना था कि इससे कुछ घंटे पहले की मेडिकल रिपोर्ट में टीबी का जिक्र नहीं था। पिता के मुताबिक, इसके बाद अक्षत की हालत बिगड़ गई। उसे प्रार्थना अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पिता ने दोनों अस्पतालों के डॉक्टरों और प्रबंधन के खिलाफ समान थाने में शिकायत देकर जांच की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, आग में महिला की मौत रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में अजगरहा रोड स्थित किराए के मकान में आग लगने से महिला मिथिलेश सिंह की मौत के मामले में नया तथ्य सामने आया है। महिला ने मौत से 18 दिन पहले 24 सितंबर को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर संजय गांधी अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर शुभम मिश्रा पर कंधे के ऑपरेशन में लापरवाही के आरोप लगाए थे। पूरी खबर पढ़ें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *