बृजभूषण से विश्व कुश्ती चैंपियन मनीषा भानवाला ने की मुलाकात:अपने हाथों से पहनाया मेडल, कहा- भारतीय कुश्ती के लिए ऐतिहासिक पल

बृजभूषण से विश्व कुश्ती चैंपियन मनीषा भानवाला ने की मुलाकात:अपने हाथों से पहनाया मेडल, कहा- भारतीय कुश्ती के लिए ऐतिहासिक पल

गोंडा में कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से रविवार देर रात करीब 7 बजे विश्व चैंपियन पहलवान मनीषा भानवाला ने दिल्ली में मुलाकात की। मनीषा बृजभूषण के 21 अशोका रोड स्थित सरकारी आवास पहुंचीं। इस दौरान बृजभूषण ने उन्हें विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। महिला कोच के साथ मिलने पहुंचीं मनीषा मनीषा भानवाला अपनी महिला कोच के साथ बृजभूषण शरण सिंह से मिलने पहुंची थीं। मुलाकात के दौरान महिला कोच ने मनीषा को माला पहनाई। इस मौके पर कैसरगंज के भाजपा सांसद करण भूषण सिंह की बेटी कामाक्षी सिंह भी मौजूद रहीं। उन्होंने मनीषा के मेडल को अपने कंधे पर रखकर फोटो खिंचवाई। साथ ही उन्हें बधाई दी और उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के बारे में जानकारी ली। 59 किग्रा भार वर्ग में विश्व चैंपियन बनीं मनीषा मनीषा भानवाला ने कजाकिस्तान के अस्ताना में 59 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में जीत दर्ज कर विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ वह विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनीं। उनकी इस सफलता से देशभर में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि देश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है। ‘हमारी बेटियां विदेश में भारत का झंडा बुलंद कर रही हैं’ बृजभूषण शरण सिंह ने मनीषा को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के लिए यह ऐतिहासिक पल है। हमारी बेटियां अब विदेश जाकर अलग-अलग देशों में भारत का झंडा बुलंद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि और बेटियां आगे आएं और अपने देश, माता-पिता, गांव और परिवार का नाम रोशन करें। बृजभूषण ने कहा कि वह शुरू से कहते आए हैं कि भारतीय कुश्ती बहुत आगे है और हमारे पहलवान अच्छे हैं। वे भविष्य में और आगे जाएंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों को भारतीय कुश्ती की ये उपलब्धियां अच्छी नहीं लगतीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *