नवंबर की शुरुआत रविवार को बारिश के साथ हुई। आउटर रांची सिटी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर झारखंड के मौसम पर भी दिख रहा है। मौसम विभाग ने 4 नवंबर तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 2 नवंबर यानी आज सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिला। इसके बाद आसमान में आंशिक बादल रहेंगे। उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश के साथ गर्जन हो सकता है। 3 नवंबर को भी इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। 4 नवंबर को बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद मौसम में बदलाव होगा। 100 से 110 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 27 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके 2 नवंबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ सकता है। अनुमान है कि 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच यह आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और नरसापुर के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटे रह सकती है। हवा के झोंके 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। तूफान के प्रभाव से झारखंड में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। राज्य में बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है। 6 नवंबर से साफ होगा आसमान, गिरेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार, 5 नवंबर से आसमान साफ होने की संभावना है। तूफान का असर कम होने के बाद 6 नवंबर से तापमान में गिरावट आ सकती है। बादल छंटने के साथ न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। फिलहाल राजधानी रांची में गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान का अंतर भी कम हो सकता है। मौसम साफ होने के बाद सुबह के समय मैदानी और जंगली इलाकों में धुंध छाने लगेगी। कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी पड़ सकता है। मौसम में बदलाव के साथ सुबह और रात की ठंड बढ़ेगी। 15 नवंबर के बाद कनकनी बढ़ने के आसार हैं। महीने के अंतिम दिनों में ठंड और जोर पकड़ सकती है। 2025 में 8.4 डिग्री तक पहुंचा था न्यूनतम तापमान रांची में पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो नवंबर 2025 सबसे ठंडा रहा था। उस वर्ष न्यूनतम तापमान गिरकर 8.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वर्ष 2021 में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री, 2022 में 10.6 डिग्री, 2023 में 11.9 डिग्री और 2024 में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बार नवंबर की शुरुआत में चक्रवाती तूफान के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पहले सप्ताह में बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ होने से तापमान में गिरावट आएगी। मौसम साफ रहने पर सुबह धुंध और ठंड का असर बढ़ सकता है। महीने के अंत में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। हालांकि, आगे बारिश की संभावना किसी नए मौसमी सिस्टम के बनने पर निर्भर करेगी। नवंबर की शुरुआत रविवार को बारिश के साथ हुई। आउटर रांची सिटी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर झारखंड के मौसम पर भी दिख रहा है। मौसम विभाग ने 4 नवंबर तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 2 नवंबर यानी आज सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिला। इसके बाद आसमान में आंशिक बादल रहेंगे। उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश के साथ गर्जन हो सकता है। 3 नवंबर को भी इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। 4 नवंबर को बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद मौसम में बदलाव होगा। 100 से 110 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 27 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके 2 नवंबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ सकता है। अनुमान है कि 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच यह आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और नरसापुर के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटे रह सकती है। हवा के झोंके 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। तूफान के प्रभाव से झारखंड में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। राज्य में बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है। 6 नवंबर से साफ होगा आसमान, गिरेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार, 5 नवंबर से आसमान साफ होने की संभावना है। तूफान का असर कम होने के बाद 6 नवंबर से तापमान में गिरावट आ सकती है। बादल छंटने के साथ न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। फिलहाल राजधानी रांची में गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान का अंतर भी कम हो सकता है। मौसम साफ होने के बाद सुबह के समय मैदानी और जंगली इलाकों में धुंध छाने लगेगी। कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी पड़ सकता है। मौसम में बदलाव के साथ सुबह और रात की ठंड बढ़ेगी। 15 नवंबर के बाद कनकनी बढ़ने के आसार हैं। महीने के अंतिम दिनों में ठंड और जोर पकड़ सकती है। 2025 में 8.4 डिग्री तक पहुंचा था न्यूनतम तापमान रांची में पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो नवंबर 2025 सबसे ठंडा रहा था। उस वर्ष न्यूनतम तापमान गिरकर 8.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वर्ष 2021 में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री, 2022 में 10.6 डिग्री, 2023 में 11.9 डिग्री और 2024 में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बार नवंबर की शुरुआत में चक्रवाती तूफान के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पहले सप्ताह में बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ होने से तापमान में गिरावट आएगी। मौसम साफ रहने पर सुबह धुंध और ठंड का असर बढ़ सकता है। महीने के अंत में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। हालांकि, आगे बारिश की संभावना किसी नए मौसमी सिस्टम के बनने पर निर्भर करेगी।

