जालंधर में हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी आज का दिन बेहद रोमांचक होने वाला है। जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में इस दिन कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का मुख्य आकर्षण शाम को मेजबान भारत और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाली भिड़ंत होगी। इसके अलावा चीन बनाम बांग्लादेश और जापान बनाम मलेशिया के मुकाबले भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। खेल प्रेमी अपना फ्री एंट्री पास प्राप्त कर स्टेडियम में इस मुकाबले का आनंद ले सकते हैं। जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में 2 नवंबर को हॉकी प्रशंसकों को एक से बढ़कर एक कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।
चीन और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी 2 नवंबर को दिन का पहला मुकाबला दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा, जिसमें चीन और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
जापान और मलेशिया की टीमें आपस में भिड़ेंगी इसके बाद, दिन का दूसरा मुकाबला दोपहर 4:45 बजे खेला जाएगा, जहां जापान और मलेशिया की टीमें आपस में भिड़ेंगी। दोनों टीमों के बीच हमेशा से कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है, इसलिए यह मैच भी काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है।
भारतीय हॉकी टीम का सामना दक्षिण कोरिया से होगा दिन का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला शाम 7:00 बजे आयोजित होगा। इस महामुकाबले में मेजबान भारतीय हॉकी टीम का सामना दक्षिण कोरिया की मजबूत टीम से होगा। घरेलू दर्शकों के सामने भारतीय टीम अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखते हुए जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

