फुलवारीशरीफ- एक महीना से महिला लापता:बेटी, भाई के साथ पुनपुन जाने के लिए घर से निकली थी; कार ड्राइवर पर अपहरण का आरोप

फुलवारीशरीफ- एक महीना से महिला लापता:बेटी, भाई के साथ पुनपुन जाने के लिए घर से निकली थी; कार ड्राइवर पर अपहरण का आरोप

फुलवारी शरीफ के धुपारचक गांव से विवाहिता निशु कुमारी, उनकी दो साल की बेटी प्रियांशी और 20 वर्षीय भाई आयुष कुमार 24 सितंबर 2026 से लापता हैं। तीनों कार से पुनपुन स्थित ससुराल जाने के लिए निकले थे। 38 दिन बाद भी उनका पता नहीं चला है। परिवार ने गांव के युवक प्रिंस कुमार पर तीनों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। साल 2023 में हुई थी शादी निशु के पिता मनोज कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2023 में पुनपुन के लखनपाल गांव में रंटू सिंह के परिवार में हुई थी। 24 सितंबर 2026 को शाम करीब 4:30 बजे निशु, प्रियांशी और आयुष प्रिंस कुमार की आर्टिगा कार (BR01KC4898) से निकले थे। प्रिंस निजी तौर पर गाड़ी चलाता है। तीनों न तो ससुराल पहुंचे और न ही मायके लौटे। मनोज कुमार के मुताबिक, शाम तक निशु के ससुराल नहीं पहुंचने पर उन्होंने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन वह बंद था। आयुष का मोबाइल भी बंद आने लगा। इसके बाद परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। कार मुगलसराय रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी की थी 25 सितंबर को प्रिंस के चचेरे भाई ने परिवार को बताया कि कार मुगलसराय रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी है। प्रिंस ने अपने भाई राहुल को मैसेज कर वहां से कार की चाबी लेकर गाड़ी पटना लाने को कहा था। परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। इनपुट में बताया गया है कि कार की लोकेशन बाद में दिल्ली में मिली थी। परिजनों का कहना है कि मामले की जांच कर रहे अधिकारी विजय कुमार ने उन्हें बताया था कि मुगलसराय के बाद तीनों का लोकेशन दिल्ली में भी मिला था। हालांकि, इसके बाद सभी मोबाइल फोन बंद हो गए। पुलिस को तीनों के मोबाइल नंबर और अन्य संदिग्ध नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। घर से 8 लाख के गहने लेकर निकली थी परिजनों ने बताया कि निशु अपने साथ करीब आठ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने भी लेकर गई थी। परिवार को सबसे अधिक चिंता दो साल की बच्ची और 20 वर्षीय आयुष की सुरक्षा को लेकर है। उन्हें आशंका है कि तीनों के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो। मनोज कुमार और उनकी पत्नी रीना देवी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि 38 दिनों से थाने का चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ओर से फिरौती की मांग नहीं होने की बात कहकर मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष और गंभीर जांच कराने, कार तथा मोबाइल लोकेशन के आधार पर छानबीन तेज करने और निशु, प्रियांशी व आयुष को जल्द सुरक्षित बरामद करने की मांग की है। वही इस मामले में फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज की गई है, छानबीन की जा रही है। फुलवारी शरीफ के धुपारचक गांव से विवाहिता निशु कुमारी, उनकी दो साल की बेटी प्रियांशी और 20 वर्षीय भाई आयुष कुमार 24 सितंबर 2026 से लापता हैं। तीनों कार से पुनपुन स्थित ससुराल जाने के लिए निकले थे। 38 दिन बाद भी उनका पता नहीं चला है। परिवार ने गांव के युवक प्रिंस कुमार पर तीनों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। साल 2023 में हुई थी शादी निशु के पिता मनोज कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2023 में पुनपुन के लखनपाल गांव में रंटू सिंह के परिवार में हुई थी। 24 सितंबर 2026 को शाम करीब 4:30 बजे निशु, प्रियांशी और आयुष प्रिंस कुमार की आर्टिगा कार (BR01KC4898) से निकले थे। प्रिंस निजी तौर पर गाड़ी चलाता है। तीनों न तो ससुराल पहुंचे और न ही मायके लौटे। मनोज कुमार के मुताबिक, शाम तक निशु के ससुराल नहीं पहुंचने पर उन्होंने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन वह बंद था। आयुष का मोबाइल भी बंद आने लगा। इसके बाद परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। कार मुगलसराय रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी की थी 25 सितंबर को प्रिंस के चचेरे भाई ने परिवार को बताया कि कार मुगलसराय रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी है। प्रिंस ने अपने भाई राहुल को मैसेज कर वहां से कार की चाबी लेकर गाड़ी पटना लाने को कहा था। परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। इनपुट में बताया गया है कि कार की लोकेशन बाद में दिल्ली में मिली थी। परिजनों का कहना है कि मामले की जांच कर रहे अधिकारी विजय कुमार ने उन्हें बताया था कि मुगलसराय के बाद तीनों का लोकेशन दिल्ली में भी मिला था। हालांकि, इसके बाद सभी मोबाइल फोन बंद हो गए। पुलिस को तीनों के मोबाइल नंबर और अन्य संदिग्ध नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। घर से 8 लाख के गहने लेकर निकली थी परिजनों ने बताया कि निशु अपने साथ करीब आठ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने भी लेकर गई थी। परिवार को सबसे अधिक चिंता दो साल की बच्ची और 20 वर्षीय आयुष की सुरक्षा को लेकर है। उन्हें आशंका है कि तीनों के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो। मनोज कुमार और उनकी पत्नी रीना देवी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि 38 दिनों से थाने का चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ओर से फिरौती की मांग नहीं होने की बात कहकर मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष और गंभीर जांच कराने, कार तथा मोबाइल लोकेशन के आधार पर छानबीन तेज करने और निशु, प्रियांशी व आयुष को जल्द सुरक्षित बरामद करने की मांग की है। वही इस मामले में फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज की गई है, छानबीन की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *