खगड़िया | गंगौर थाना पुलिस ने पुराने मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर उनके घरों पर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस पदाधिकारियों ने संबंधित गांवों में पहुंचकर विधिवत इस्तेहार की कार्रवाई पूरी की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2006 के कांड संख्या 307/2006 में अभियुक्त रणधीर कुमार, पिता हरिनारायण सिंह, निवासी उत्तरी भदास तथा वर्ष 2018 के गंगौर थाना कांड संख्या 35/18 में अभियुक्त सुनील कुमार सिंह, पिता स्वर्गीय महेंद्र सिंह, निवासी तेताराबाद चांदपुरा के घर पर पुलिस ने इस्तेहार चिपकाया। इस दौरान थाना पुलिस की टीम दोनों गांवों में पहुंची और फरार अभियुक्तों के घर पर न्यायालय द्वारा जारी इस्तेहार को सार्वजनिक रूप से चिपकाया। खगड़िया | गंगौर थाना पुलिस ने पुराने मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर उनके घरों पर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस पदाधिकारियों ने संबंधित गांवों में पहुंचकर विधिवत इस्तेहार की कार्रवाई पूरी की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2006 के कांड संख्या 307/2006 में अभियुक्त रणधीर कुमार, पिता हरिनारायण सिंह, निवासी उत्तरी भदास तथा वर्ष 2018 के गंगौर थाना कांड संख्या 35/18 में अभियुक्त सुनील कुमार सिंह, पिता स्वर्गीय महेंद्र सिंह, निवासी तेताराबाद चांदपुरा के घर पर पुलिस ने इस्तेहार चिपकाया। इस दौरान थाना पुलिस की टीम दोनों गांवों में पहुंची और फरार अभियुक्तों के घर पर न्यायालय द्वारा जारी इस्तेहार को सार्वजनिक रूप से चिपकाया।

