स्कूलों में AI टूल्स के इस्तेमाल पर घिरा Google, बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

स्कूलों में AI टूल्स के इस्तेमाल पर घिरा Google, बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

Artificial Intelligence: बच्चों की पढ़ाई आसान बनाने के लिए स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ ) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन क्या यह तकनीक बच्चों को बेहतर सीखने में मदद कर रही है या उनकी सोचने-समझने की क्षमता कमजोर कर रही है? अमरीका में इसी सवाल पर बहस तेज हो गई है। अमरीकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल और जोश हॉली ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को पत्र लिखकर एआइ टूल्स के बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और शैक्षणिक विकास पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर 9 तीखे सवाल पूछे हैं।

एआइ के बढ़ते दखल पर चिंता

सांसदों का आरोप है कि गूगल अपने एआइ उत्पादों को स्कूलों में तेजी से पहुंचा रहा है। कई स्कूलों में क्रोमबुक और गूगल क्लासरूम जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए इनकी पहुंच बढ़ी है। सांसदों ने एक रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें 60 से अधिक शिक्षकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों और चिकित्सकों से बातचीत में कुछ विद्यार्थियों के एआइ पर शैक्षणिक और भावनात्मक निर्भरता के मामले सामने आए।

सुविधा कहीं आदत न बन जाए

हर सवाल का तैयार जवाब मिलने से बच्चे खुद सोचने, गणना करने और समस्या सुलझाने का अभ्यास छोड़ सकते हैं। गलत जानकारी, निजता का खतरा और चैटबॉट से भावनात्मक लगाव भी गंभीर चुनौतियां हैं। ओईसीडी की 2026 की रिपोर्ट भी आगाह करती है कि एआइ से तैयार बेहतर उत्तर का अर्थ यह नहीं कि विद्यार्थी ने विषय को वास्तव में सीख लिया है।

इन सवालों के घेरे में गूगल का एआइ

  1. रिसर्च: बच्चों पर एआइ के मानसिक असर से जुड़ी गूगल की इंटर्नल रिसर्च साझा करें।
  2. डिफॉल्ट फीचर्स: शैक्षणिक डिवाइसेज में एआइ को ‘डिफॉल्ट’ क्यों रखा गया है?
  3. शिकायतें: शिक्षकों और अभिभावकों की चिंताओं पर गूगल ने अब तक क्या किया?
  4. مसपोर्ट: एआइ के खराब प्रभावों से जूझ रहे स्कूलों को गूगल ने क्या सहायता दी है?
  5. खर्च: एआइ अपनाने को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों और उन पर खर्च राशि का हिसाब दें।
  6. गाइडलाइंस: विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूलों को क्या दिशा-निर्देश दिए गए?
  7. व्यवहार: क्या एआइ ने कभी बच्चों को आत्महत्या या खतरनाक व्यवहार के लिए प्रेरित किया?
  8. शोध: ‘द एथिक्स ऑफ एआइ’ रिसर्च के बाद बच्चों को बचाने के लिए क्या कदम उठे?
  9. भावनात्मकता: चैटबॉट्स को बच्चों से भावनात्मक बातचीत से रोकने के क्या उपाय हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *