बिहार रणजी ट्रॉफी टीम का कप्तान गयाजी के लाल मंगल महरौर को बनाया गया है। शहर के खेल प्रेमियों और जिला डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों में उत्साह है। उपलब्धि पर पदाधिकारियों की ओर से पीसी की गई, जिसकी अध्यक्षता अशोक कुमार सिंह (अशोक दा) ने की। अशोक कुमार सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पूरे गयाजी जिले के लिए बड़े ही गर्व की बात है। गयाजी में खेल संसाधनों और कोच का अभाव होने के बावजूद सीमित साधनों में इस तरह की सफलता हासिल करना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने सरकार से अपील की कि गयाजी जिले में खेल के बुनियादी ढांचे और स्टेडियम के निर्माण पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि यहां के और भी युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेर सकें। उन्होंने कहा जिले से यह दूसरा क्रिकेटर है जो बिहार रणजी टीम की कप्तानी कर रहा है। बचपन से ही बल्लेबाजी में लोहा मनवाते रहे हैं मंगल पीसी में विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मंगल बचपन से ही अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और अनुशासन का लोहा मनवाते आए हैं। वहीं, अखिलेश सिंह ने कहा कि मंगल महरौर के इस शानदार मुकाम पर पहुंचने से गयाजी के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की एक बड़ी प्रेरणा मिलेगी। डॉ. जियाउर रहमान ने विश्वास जताते हुए कहा कि अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर मंगल आने वाले समय में आईपीएल और अन्य बड़ी टीमों का भी हिस्सा जरूर बनेंगे। संतोष उर्फ छोटे ने बताया कि मंगल का संघर्ष और खेल के प्रति समर्पण ही उनकी इस सफलता की असली कुंजी है। बड़ौदा के खिलाफ मैच में उनका 138 रनों का शानदार स्कोर और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन उनकी प्रतिभा को बयां करता है। कोच और खेल प्रेमियों का रहा विशेष योगदान
मंगल महरौर के कोच अविनाश सिंह, विजय सागर, दीपक सिंह, धनंजय यादव, अरुण यादव, शरीफ, गौरव सिरमौर, दीपक दीपू, अविनाश टींकू सहित यूथ क्रिकेट अकादमी के बच्चे और शहर के लोग उपस्थित रहे। सभी ने मंगल महरौर के उज्जवल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में बिहार की टीम राष्ट्रीय पटल पर शानदार प्रदर्शन करेगी। बिहार रणजी ट्रॉफी टीम का कप्तान गयाजी के लाल मंगल महरौर को बनाया गया है। शहर के खेल प्रेमियों और जिला डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों में उत्साह है। उपलब्धि पर पदाधिकारियों की ओर से पीसी की गई, जिसकी अध्यक्षता अशोक कुमार सिंह (अशोक दा) ने की। अशोक कुमार सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पूरे गयाजी जिले के लिए बड़े ही गर्व की बात है। गयाजी में खेल संसाधनों और कोच का अभाव होने के बावजूद सीमित साधनों में इस तरह की सफलता हासिल करना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने सरकार से अपील की कि गयाजी जिले में खेल के बुनियादी ढांचे और स्टेडियम के निर्माण पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि यहां के और भी युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेर सकें। उन्होंने कहा जिले से यह दूसरा क्रिकेटर है जो बिहार रणजी टीम की कप्तानी कर रहा है। बचपन से ही बल्लेबाजी में लोहा मनवाते रहे हैं मंगल पीसी में विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मंगल बचपन से ही अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और अनुशासन का लोहा मनवाते आए हैं। वहीं, अखिलेश सिंह ने कहा कि मंगल महरौर के इस शानदार मुकाम पर पहुंचने से गयाजी के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की एक बड़ी प्रेरणा मिलेगी। डॉ. जियाउर रहमान ने विश्वास जताते हुए कहा कि अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर मंगल आने वाले समय में आईपीएल और अन्य बड़ी टीमों का भी हिस्सा जरूर बनेंगे। संतोष उर्फ छोटे ने बताया कि मंगल का संघर्ष और खेल के प्रति समर्पण ही उनकी इस सफलता की असली कुंजी है। बड़ौदा के खिलाफ मैच में उनका 138 रनों का शानदार स्कोर और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन उनकी प्रतिभा को बयां करता है। कोच और खेल प्रेमियों का रहा विशेष योगदान
मंगल महरौर के कोच अविनाश सिंह, विजय सागर, दीपक सिंह, धनंजय यादव, अरुण यादव, शरीफ, गौरव सिरमौर, दीपक दीपू, अविनाश टींकू सहित यूथ क्रिकेट अकादमी के बच्चे और शहर के लोग उपस्थित रहे। सभी ने मंगल महरौर के उज्जवल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में बिहार की टीम राष्ट्रीय पटल पर शानदार प्रदर्शन करेगी।

