सागर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में 249 वारंटियों पर कार्रवाई:58 स्थाई और 191 गिरफ्तारी वारंट तामिल कराए, 195 गुंडा-बदमाशों की चेकिंग की

सागर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में 249 वारंटियों पर कार्रवाई:58 स्थाई और 191 गिरफ्तारी वारंट तामिल कराए, 195 गुंडा-बदमाशों की चेकिंग की

सागर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों व वारंटियों की धरपकड़ के लिए सागर पुलिस ने जिले में विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिलेभर की पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में टीमें बनाकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान फरार आरोपियों की धरपकड़ की गई। वारंटी तामिल कराए गए। गुंडा-बदमाशों और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की चेकिंग की। गश्त के दौरान जिले में स्थाई वारंट 58, गिरफ्तारी वारंट 191 तामिल कराए गए। धारा 170 के 4 प्रकरणों का निराकरण किया गया। अन्य प्रकरणों में 1 फरार आरोपी गिरफ्तार किया। 2 अन्य मामलों में निरोधात्मक कार्रवाई की गई। 195 गुंडा और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की भौतिक चेकिंग की गई। आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जिले के 125 ढाबों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर चेकिंग की गई। 600 पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा कॉम्बिंग गश्त अभियान में जिले में 600 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को शामिल किया गया। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने गश्त, दबिश देकर चेकिंग की। इस दौरान थाना बीना ने 22 वारंटों की तामीली, निराकरण की कार्रवाई की, थाना खुरई में 16 वारंटों की तामीली की गई, थाना मोतीनगर 19 वारंटों का निराकरण कराया, थाना कैंट ने 22 वारंटों की तामीली और निराकरण की कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक संजीव सिंहा ने कहा कि जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, फरार अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़, आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखना सागर पुलिस की प्राथमिकता है। इस प्रकार के कॉम्बिंग गश्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। अपराधियों, असामाजिक तत्वों व कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *