श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में बलिदान देने वालों की स्मृति में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान भीलवाड़ा के महात्मा गांधी ब्लड बैंक में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेट कर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। 50 साल से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन बजरंग दल महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत ने बताया की 1990 में राम मंदिर जन्म भूमि मुक्ति आंदोलन में देश ओर प्रदेश के साथ साथ भीलवाड़ा के कार्यकर्ता भी शहीद हुए थे। इन्हीं कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए पिछले 50 सालों से बजरंग दल द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया जा रहा है। महात्मा गांधी हॉस्पिटल में लगाया शिविर महात्मा गांधी हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ संत बनवारीशरण काठियाबाबा हनुमान टेकरी, पीएमओ डॉ अरुण गौड़ द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भारत मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। गूंजे देशभक्ति नारे महानगर प्रचार प्रसार प्रमुख विराट सोनी ने बताया कि रक्तदान शिविर में सातो प्रखंडों के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करते हुए भारत माता की जय,जयकारे वीर बजरंगी हर हर महादेव,देश का बल बजरंग दल के नारों से रक्तदान करने वालों में जोश भर दिया। महात्मा गांधी अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से विहिप बजरंग दल द्वारा 75 यूनिट और आसींद जिले के बदनौर प्रखंड में 85 यूनिट कुल 160 यूनिट इकट्ठा हुई। इनकी रही मौजूदगी आयोजन में कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेट किया और दूसरों से भी अधिक से अधिक ब्लड डोनेट करने का आह्वान किया।बजरंग दल प्रांत सह संयोजक अखिलेश व्यास,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश बुलिया, महानगर सह संयोजक हितेश नाथ, महानगर अध्यक्ष रामप्रकाश बहेडिया, उपाध्यक्ष भारत गेंगट और सहमंत्री सौम्या मेहता की भी मौजूदगी रही।

