इटावा में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और लोगों को प्रकृति के करीब लाने के उद्देश्य से सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर की ओर से संचेतना कॉलेज में नेचर वॉक का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विशेषज्ञों डॉ. बीएन सिंह, डॉ. राजीव चौहान, डॉ. डीके दुबे और डॉ. मुकेश चौधरी का मार्गदर्शन मिला। नेचर वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने करीब 32 पेड़-पौधों और 11 पक्षियों की प्रजातियों को देखा। इनमें पर्पल हार्ट, रिसिनिया और एलीफेंट फुट जैसी वनस्पतियां तथा हरियल, रोज रिंग्ड पैराकीट और काइट जैसे पक्षी शामिल रहे। आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज स्टाफ के साथ मुकेश, अरुण और अनुपम का योगदान रहा।

