गाजा पर इजराइली सेना का कहर: अल-मवासी और गाजा सिटी में ड्रोन हमलों से 8 फिलिस्तीनियों की मौत

गाजा पर इजराइली सेना का कहर: अल-मवासी और गाजा सिटी में ड्रोन हमलों से 8 फिलिस्तीनियों की मौत

Israel Gaza News: इजरायल द्वारा गाजा में किए गए ड्रोन स्ट्राइक में कम से कम 8 लोगों के मरने की खबर सामने आई है। यह हमले दो अलग-अलग जगह पर किए गए। यह हमले दक्षिमी गाजा और उत्तरी गाजा में किए गए। दक्षिणी गाजा में 5 लोगों की मौत हुई है। अल जजीरा ने अपने मेडिल सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार की सुबह से ही पूरे युद्धग्रस्त इलाके में इजरायली सेना ने हमले कर दिए थे।

मानवीय सुरक्षित क्षेत्र में हुआ हमला

गाजा के अस्पताल सूत्रों ने बताया है कि रविवार की सुबह से ही पूरे इलाके में इजरायली सेना के हमलों में 8 फिलिस्तीनियों की जान जा चुकी है। इसमें पहला हमला दक्षिण गाजा में खान यूनिस के पश्चिम में स्थित अल-मवासी में हुआ। यहां एक इजरायली ड्रोन हमले में 5 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। अल-मवासी वहीं इलाका है, जिसे इजरायली सेना ने कुछ साल पहले मानवीय सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया था।

ड्रोन हमले में मारे गए लोग

इसके अलावा उत्तरी गाजा में भी हमले हुए। गाजा शहर के रिमल इलाके में एक ड्रोन हमला किया गया। हमले में एक बच्चे समेत तीन फिलस्तीनियों की मौत हो गई। इस दौरान ताज मॉल के पास लोगों के जमावड़े को निशाना बनाया गया। यहां 3 मौत के बाद भी कुछ लोगों की हालत गंभीर हैं।

हजारों लोग बेघर हुए

इसके अलावा मक्बूजा वेस्ट बैंक के हेब्रोन शहर में इजरायली सेना का सैन्य अभियान लगातार 10वें दिन जारी है। इस दौरान करीब 537 फिलस्तीनी परिवारों के 3,300 लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

इस पूरे सैन्य अभियान से अनुमानित 5,000 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि प्रतिदिन 38 लाख डॉलर से अधिक का आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और पर्यावरण सेवाओं को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

गाजा में बनाया जा रहा निशाना

इससे पहले गाजा शहर में एक चलती गाड़ी पर इजराइल ने एयर स्ट्राइक कर दी थी। इसमें सवार दो फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई थी। तेल अल-हवा इलाके में यह हमला हुआ था। हमले के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *