एनबीसी फैक्ट्री के सामने DST ने पकड़ी स्मैक, 2 गिरफ्तार:जयपुर के सांगानेर में होनी थी सप्लाई, NDPS में मामला दर्ज

एनबीसी फैक्ट्री के सामने DST ने पकड़ी स्मैक, 2 गिरफ्तार:जयपुर के सांगानेर में होनी थी सप्लाई, NDPS में मामला दर्ज

टोंक DST टीम ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन लिया है। DST टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है और दो शातिर तस्करों को पकड़ा है। यह कार्रवाई निवाई सदर थाना क्षेत्र के एनबीसी फैक्ट्री निवाई के सामने की गई है। DST प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया- एसपी रोशन मीना के निर्देशन में ड्रग्स और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 92 ग्राम अवैध स्मैक (थैली सहित) जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 18 लाख रुपए आंकी गई है। जयपुर कनेक्शन का खुलासा

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ये तस्कर अवैध स्मैक की इस बड़ी खेप को जयपुर लेकर जा रहे थे और जयपुर के सांगानेर में सप्लाई की जानी थी। पुलिस अब इनके नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है ताकि इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य बड़े चेहरों और जयपुर कनेक्शन का पर्दाफाश किया जा सके। टोंक पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से मादक पदार्थ के तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी जयराज बैरवा (23)पुत्र रामकिशन बैरवा और विकास बैरवा (22) पुत्र बनवारी लाल बैरवा को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी अलीपुरा पुलिस थाना मेहंदवास के निवासी हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना निवाई सदर में एनडीपीएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *