मधुबनी में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना बाबूबरही थाना क्षेत्र में भुपट्टी चौक के पास मधुबनी-खुटौना मुख्य मार्ग पर हुई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से जा टकराई। चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान संजीव कुमार मेहता(45) के रूप में हुई है। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। सिर में गंभीर चोट आने से गई जान स्कॉर्पियो बाबूबरही से खुटौना की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को उसने टक्कर मार दी। बाइक सवार सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराई। खंभा टूटकर कई टुकड़ों में बिखर गया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाइक सवार की मौत हो चुकी थी। मधुबनी में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना बाबूबरही थाना क्षेत्र में भुपट्टी चौक के पास मधुबनी-खुटौना मुख्य मार्ग पर हुई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से जा टकराई। चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान संजीव कुमार मेहता(45) के रूप में हुई है। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। सिर में गंभीर चोट आने से गई जान स्कॉर्पियो बाबूबरही से खुटौना की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को उसने टक्कर मार दी। बाइक सवार सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराई। खंभा टूटकर कई टुकड़ों में बिखर गया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाइक सवार की मौत हो चुकी थी।

