गयाजी में कार सवार पशु व्यापारियों से 3.50 लाख की लूट हुई है। बदमाशों ने ओवरटेक कर कार रोकी, इसके बाद व्यापारियों के ऊपर मिर्च पाउडर फेंक दिया। विरोध करने पर कई राउंड फायरिंग की गई। गोली लगने से तीन व्यापारी घायल हो गए। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तीनों घायलों को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान औरंगाबाद जिले के रफीगंज निवासी मोहम्मद इम्तियाज कुरैशी, मोहम्मद साबिर कुरैशी और मोहम्मद मुस्ताक कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों की हालत खतरे से बाहर है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कईया गांव के पास की है। ओवरटेक कर रोकी कार, फिर फेंका मिर्च पाउडर मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि तीनों पशु व्यापारी कार से खगड़िया जिले के मानसी गए थे। वहां पशु बेचने के बाद वे औरंगाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान कईया गांव के पास एक फोर व्हीलर ने उनकी कार को ओवरटेक कर रास्ता रोक दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच बदमाशों ने व्यापारियों पर मिर्च पाउडर फेंक दिया। विरोध करने पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगने से तीनों व्यापारी घायल हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। भीड़ बढ़ती देख बदमाश अपनी गाड़ी से फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल लाया गया। पशु बेचकर मिले थे रुपए पुलिस को दिए बयान में व्यापारियों ने बताया कि मानसी में पशु बेचने पर उन्हें अच्छी रकम मिली थी। उन्होंने पूरी रकम नकद रखने के बजाय बैंक खाते में जमा करा दी थी। उनके पास केवल करीब 3.50 लाख रुपए कैश थे। आशंका है कि बदमाश उनका पीछा करते हुए यहां तक पहुंचे थे। घटना शनिवार दोपहर के बाद की है। परिचितों की भूमिका पर भी पुलिस को शक पुलिस इस वारदात को सुनियोजित लूट मानकर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष के अनुसार, जिस तरह बदमाशों ने व्यापारियों की गाड़ी का पीछा कर सुनसान जगह पर उन्हें रोका और लूटपाट की। उससे इस घटना में किसी परिचित की भूमिका होने की आशंका है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। गयाजी में कार सवार पशु व्यापारियों से 3.50 लाख की लूट हुई है। बदमाशों ने ओवरटेक कर कार रोकी, इसके बाद व्यापारियों के ऊपर मिर्च पाउडर फेंक दिया। विरोध करने पर कई राउंड फायरिंग की गई। गोली लगने से तीन व्यापारी घायल हो गए। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तीनों घायलों को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान औरंगाबाद जिले के रफीगंज निवासी मोहम्मद इम्तियाज कुरैशी, मोहम्मद साबिर कुरैशी और मोहम्मद मुस्ताक कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों की हालत खतरे से बाहर है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कईया गांव के पास की है। ओवरटेक कर रोकी कार, फिर फेंका मिर्च पाउडर मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि तीनों पशु व्यापारी कार से खगड़िया जिले के मानसी गए थे। वहां पशु बेचने के बाद वे औरंगाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान कईया गांव के पास एक फोर व्हीलर ने उनकी कार को ओवरटेक कर रास्ता रोक दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच बदमाशों ने व्यापारियों पर मिर्च पाउडर फेंक दिया। विरोध करने पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगने से तीनों व्यापारी घायल हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। भीड़ बढ़ती देख बदमाश अपनी गाड़ी से फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल लाया गया। पशु बेचकर मिले थे रुपए पुलिस को दिए बयान में व्यापारियों ने बताया कि मानसी में पशु बेचने पर उन्हें अच्छी रकम मिली थी। उन्होंने पूरी रकम नकद रखने के बजाय बैंक खाते में जमा करा दी थी। उनके पास केवल करीब 3.50 लाख रुपए कैश थे। आशंका है कि बदमाश उनका पीछा करते हुए यहां तक पहुंचे थे। घटना शनिवार दोपहर के बाद की है। परिचितों की भूमिका पर भी पुलिस को शक पुलिस इस वारदात को सुनियोजित लूट मानकर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष के अनुसार, जिस तरह बदमाशों ने व्यापारियों की गाड़ी का पीछा कर सुनसान जगह पर उन्हें रोका और लूटपाट की। उससे इस घटना में किसी परिचित की भूमिका होने की आशंका है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

