गाड़ी की टक्कर से घायल युवक की मौत:नवादा में पैदल जाने के दौरान पीछे से मारा धक्का

गाड़ी की टक्कर से घायल युवक की मौत:नवादा में पैदल जाने के दौरान पीछे से मारा धक्का

नवादा में अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दोसुत गांव निवासी वरुण कुमार(28) के रूप में हुई है। वरुण कुमार किसी काम से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में परिजन ने कराया था भर्ती हालांकि, इसके बाद परिजनों द्वारा वरुण कुमार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। परिजन लगातार उनके स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन रविवार को अचानक इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। वहीं, हादसे के बाद से अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जांच के आधार पर होगी कार्रवाई वारिसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नवादा में अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दोसुत गांव निवासी वरुण कुमार(28) के रूप में हुई है। वरुण कुमार किसी काम से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में परिजन ने कराया था भर्ती हालांकि, इसके बाद परिजनों द्वारा वरुण कुमार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। परिजन लगातार उनके स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन रविवार को अचानक इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। वहीं, हादसे के बाद से अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जांच के आधार पर होगी कार्रवाई वारिसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *