लुधियाना में घर पत्नी चोरी करके भागी:बेटे से कहा-बैंक जाकर आई, बाडी स्प्रे, 29 लाख रुपए और गहने ले गई

लुधियाना में घर पत्नी चोरी करके भागी:बेटे से कहा-बैंक जाकर आई, बाडी स्प्रे, 29 लाख रुपए और गहने ले गई

लुधियाना के हैबोवाल थाना क्षेत्र के ऋषि नगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर घर से नकदी, सोने-चांदी के गहने और जरूरी दस्तावेज चुराकर लेकर जाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसकी पत्नी घर में रखे 29 लाख रुपए, बाडी स्प्रे और अन्य सामान लेकर चली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला निशा शर्मा के खिलाफ BNS की धारा 305 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में इंद्र नगर निवासी हरगोबिंद शर्मा ने बताया कि 30 अक्टूबर 2026 को उसकी पत्नी निशा शर्मा बेटे को यह कहकर गई कि वह SBI बैंक, ऋषि नगर जा रही है। कुछ देर तक आ जाएगी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। जब उसने अपने फोन से उसे काल करने के लिए फोन चैक किया तो ना तो उसका फोन घर पर था और ना बेटा का। शिकायतकर्ता के अनुसार, बेटे ने पड़ोसियों के मोबाइल से निशा को काल की तो उसने एक घंटे में घर लौटने की बात कही। बाद में बेटे की टीचर से भी फोन करवाया। उसे भी उसने एक घंटे में आने का भरोसा दिया, लेकिन वह वापस नहीं आई। अलमारी तोड़कर देखे तो गायब थे 29 लाख रुपए हरगोबिंद शर्मा ने बताया कि जब वह अपने कमरे में गया तो वहां पत्नी के बैग भी नहीं थे। मेरे 3 बाडी स्प्रे नहीं थे। अलमारी लॉक थी। जब उसने अलमारी को जोर लगाकर खोला तो उसमें रखे 29 लाख रुपए गायब मिले। इसके अलावा पत्नी के कपड़े, सैंडल-चप्पल, सोने-चांदी के गहने और जरूरी दस्तावेज भी नहीं मिले। आरोप है कि निशा अपने दस्तावेज भी साथ ले गई। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि 28 अक्टूबर को उसकी पत्नी ने उसकी मर्जी से उसके बैंक खाते से 10 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए थे। वहीं, 30 अक्टूबर को SBI बैंक गया तो पता चला कि उसने मेरे खाते से 9 लाख रुपए और निकलवाए गए। पुलिस ने निशा शर्मा निवासी मकान नंबर G-137, ब्लॉक G, ऋषि नगर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *