पुलिस के सामने पिकअप ने 3 युवकों को रौंदा:एक की मौत, 2 घायल; शराब के संदेह में गाड़ी का पीछा कर रहे थे पुलिसकर्मी

पुलिस के सामने पिकअप ने 3 युवकों को रौंदा:एक की मौत, 2 घायल; शराब के संदेह में गाड़ी का पीछा कर रहे थे पुलिसकर्मी

सीवान में शनिवार की रात पिकअप में शराब लदी होने के संदेह पर पुलिस उसका पीछा कर रही थी। इसी बीच पिकअप ने गांव की पतली सड़क पर टहल रहे 3 युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसाव गांव की है। मृतक की पहचान बसाव गांव निवासी असरफ के बेटे मोहम्मद आसिफ(38) के रूप में हुई है। घायलों में बसाव निवासी मोहम्मद इरशाद के बेटे सुल्तान(33) और पश्चिम बंगाल निवासी पंचायती के बेटे पॉल रमेश शामिल हैं। पॉल रमेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया है, जबकि सुल्तान का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल को सड़क पर छोड़कर निकल गए पुलिसकर्मी ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि घटना के बाद सड़क पर घायल पड़े तीनों युवकों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय पुलिसकर्मी पिकअप का पीछा करते हुए आगे निकल गए। खाना खाने के बाद टहल रहे थे तीनों परिजन के अनुसार, गांव में शादी समारोह था। इसमें शामिल होने के लिए रिश्तेदार पॉल रमेश भी बसाव आए हुए थे। शनिवार की रात खाना खाने के बाद आसिफ, सुल्तान और पॉल रमेश गांव की संकरी सड़क पर टहलने निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई। बताया जाता है कि इस दौरान बसंतपुर थाने की पुलिस गाड़ी भी पिकअप का तेज गति से पीछा कर रही थी। टक्कर की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो तीनों युवक लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़े थे। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की मानवीय जिम्मेदारी निभाने के बजाय पिकअप का पीछा जारी रखा। पुलिस ने पीछाकर ड्राइवर और गाड़ी को पकड़ा स्थानीय लोगों के अनुसार, पिकअप में शराब लदी होने के संदेह में पुलिस उसका पीछा कर रही थी। कुछ दूरी आगे जाकर चालक का पिकअप से नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन गड्ढे में चला गया। इसके बाद पुलिस ने चालक समेत पिकअप को जब्त कर लिया। इधर, ग्रामीणों और परिजनों ने आनन-फानन में तीनों घायलों को बसंतपुर पीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, सदर अस्पताल पहुंचते-पहुंचते आसिफ की मौत हो गई। मामले में बसंतपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पिकअप को चालक समेत पकड़ लिया गया है। हालांकि, हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय पुलिस द्वारा पीछा जारी रखने के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। सीवान में शनिवार की रात पिकअप में शराब लदी होने के संदेह पर पुलिस उसका पीछा कर रही थी। इसी बीच पिकअप ने गांव की पतली सड़क पर टहल रहे 3 युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसाव गांव की है। मृतक की पहचान बसाव गांव निवासी असरफ के बेटे मोहम्मद आसिफ(38) के रूप में हुई है। घायलों में बसाव निवासी मोहम्मद इरशाद के बेटे सुल्तान(33) और पश्चिम बंगाल निवासी पंचायती के बेटे पॉल रमेश शामिल हैं। पॉल रमेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया है, जबकि सुल्तान का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल को सड़क पर छोड़कर निकल गए पुलिसकर्मी ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि घटना के बाद सड़क पर घायल पड़े तीनों युवकों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय पुलिसकर्मी पिकअप का पीछा करते हुए आगे निकल गए। खाना खाने के बाद टहल रहे थे तीनों परिजन के अनुसार, गांव में शादी समारोह था। इसमें शामिल होने के लिए रिश्तेदार पॉल रमेश भी बसाव आए हुए थे। शनिवार की रात खाना खाने के बाद आसिफ, सुल्तान और पॉल रमेश गांव की संकरी सड़क पर टहलने निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई। बताया जाता है कि इस दौरान बसंतपुर थाने की पुलिस गाड़ी भी पिकअप का तेज गति से पीछा कर रही थी। टक्कर की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो तीनों युवक लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़े थे। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की मानवीय जिम्मेदारी निभाने के बजाय पिकअप का पीछा जारी रखा। पुलिस ने पीछाकर ड्राइवर और गाड़ी को पकड़ा स्थानीय लोगों के अनुसार, पिकअप में शराब लदी होने के संदेह में पुलिस उसका पीछा कर रही थी। कुछ दूरी आगे जाकर चालक का पिकअप से नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन गड्ढे में चला गया। इसके बाद पुलिस ने चालक समेत पिकअप को जब्त कर लिया। इधर, ग्रामीणों और परिजनों ने आनन-फानन में तीनों घायलों को बसंतपुर पीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, सदर अस्पताल पहुंचते-पहुंचते आसिफ की मौत हो गई। मामले में बसंतपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पिकअप को चालक समेत पकड़ लिया गया है। हालांकि, हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय पुलिस द्वारा पीछा जारी रखने के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *