भोजपुर में करंट लगने से 2 भाई झुलसे:पशु मेले से भैंस खरीदकर घर लौट रहे थे, पिकअप में फंसा बिजली का तार

भोजपुर में करंट लगने से 2 भाई झुलसे:पशु मेले से भैंस खरीदकर घर लौट रहे थे, पिकअप में फंसा बिजली का तार

भोजपुर में करंट लगने से 2 सगे भाई झुलस गए। दोनों भाई पशु मेले में गए थे। वहां से भैंस खरीदकर पिकअप से घर लौट रहे थे। गांव में पिकअप में बिजली का तार फंस गया, जिससे पूरी गाड़ी में करंट प्रवाहित होने लगा। इस दौरान तार हटाने की कोशिश कर रहा छोटा भाई करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगा। उसे बचाने के लिए पहुंचे बड़े भाई को भी जोरदार झटका लगा और वह दूर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से किसी तरह बिजली के संपर्क से अलग किया गया। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। इस दौरान भैंस भी करंट की चपेट में आ गई। घायलों की पहचान सलेमपुर गांव निवासी राजेश्वर सिंह के 45 वर्षीय पुत्र नंदबेश्वर सिंह और 35 वर्षीय पुत्र अखिलेश सिंह शामिल है। घटना चांदी थाना क्षेत्र की है। घर लौटते समय हुआ हादसा घायल नंदबेश्वर सिंह ने बताया कि दोनों भाई मवेशियों की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। शनिवार को छपरा जिले के पशु मेले में गए थे, जहां से एक भैंस खरीदकर पिकअप पर लादकर गांव लौटे थे। घर की ओर जाने के दौरान पिकअप में बिजली का जर्जर तार फंस गया। इसके बाद अखिलेश तार हटाने के लिए गाड़ी से नीचे उतरा। इसी दौरान तार उनके हाथ में सट गया। करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगे। भाई को तड़पता देख बचाने के लिए पहुंचा, लेकिन करंट के झटके से वह भी दूर जा गिरे। बिजली विभाग पर कार्रवाई नहीं करने आरोप नंदबेश्वर ने आरोप लगाया कि किसानों द्वारा जर्जर बिजली के तारों से अवैध तरीके से कनेक्शन लिया गया है। इसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। भोजपुर में करंट लगने से 2 सगे भाई झुलस गए। दोनों भाई पशु मेले में गए थे। वहां से भैंस खरीदकर पिकअप से घर लौट रहे थे। गांव में पिकअप में बिजली का तार फंस गया, जिससे पूरी गाड़ी में करंट प्रवाहित होने लगा। इस दौरान तार हटाने की कोशिश कर रहा छोटा भाई करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगा। उसे बचाने के लिए पहुंचे बड़े भाई को भी जोरदार झटका लगा और वह दूर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से किसी तरह बिजली के संपर्क से अलग किया गया। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। इस दौरान भैंस भी करंट की चपेट में आ गई। घायलों की पहचान सलेमपुर गांव निवासी राजेश्वर सिंह के 45 वर्षीय पुत्र नंदबेश्वर सिंह और 35 वर्षीय पुत्र अखिलेश सिंह शामिल है। घटना चांदी थाना क्षेत्र की है। घर लौटते समय हुआ हादसा घायल नंदबेश्वर सिंह ने बताया कि दोनों भाई मवेशियों की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। शनिवार को छपरा जिले के पशु मेले में गए थे, जहां से एक भैंस खरीदकर पिकअप पर लादकर गांव लौटे थे। घर की ओर जाने के दौरान पिकअप में बिजली का जर्जर तार फंस गया। इसके बाद अखिलेश तार हटाने के लिए गाड़ी से नीचे उतरा। इसी दौरान तार उनके हाथ में सट गया। करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगे। भाई को तड़पता देख बचाने के लिए पहुंचा, लेकिन करंट के झटके से वह भी दूर जा गिरे। बिजली विभाग पर कार्रवाई नहीं करने आरोप नंदबेश्वर ने आरोप लगाया कि किसानों द्वारा जर्जर बिजली के तारों से अवैध तरीके से कनेक्शन लिया गया है। इसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *