पीईटी देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने रेलवे स्टेशन पर बिताई रात:हापुड़ में ठहरने की व्यवस्था नहीं मिलने पर प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालय के फर्श पर सोए

पीईटी देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने रेलवे स्टेशन पर बिताई रात:हापुड़ में  ठहरने की व्यवस्था नहीं मिलने पर प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालय के फर्श पर सोए

हापुड़ में रविवार को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देने पहुंचे कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा से एक रात पहले रेलवे स्टेशन पर गुजारी। दूसरे जिलों से आए अभ्यर्थियों को ठहरने की व्यवस्था नहीं मिली तो कुछ होल्डिंग एरिया में रुके, जबकि कई प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालय के फर्श पर सोते नजर आए। मेरठ और मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले कुछ अभ्यर्थियों ने भी ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर रात बिताई। हापुड़ जिले में पीईटी के लिए 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों पालियों में करीब 11,904 अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। अभ्यर्थियों को तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा से एक दिन पहले पहुंच गए अभ्यर्थी समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए कई अभ्यर्थी शनिवार को ही हापुड़ आ गए थे। देर रात तक रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। ठहरने की जगह नहीं मिलने के कारण कई अभ्यर्थियों ने स्टेशन परिसर में ही रात गुजारी। हेल्प डेस्क से केंद्रों की जानकारी ली रविवार सुबह स्टेशन परिसर में चहल-पहल बढ़ गई। अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों का पता और वहां पहुंचने का रास्ता जानने के लिए रेलवे स्टेशन पर बनी हेल्प डेस्क की मदद ली। कर्मचारियों ने उन्हें केंद्रों की जानकारी और रास्ता बताया। इसके बाद अभ्यर्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना हुए। सुबह तक स्टेशन पर परीक्षार्थियों की आवाजाही जारी रही। मेरठ और मुजफ्फरनगर जाने वाले कुछ अभ्यर्थी भी ट्रेन का इंतजार करते हुए स्टेशन पर मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *