लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सीवान जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलवा से महादेवा घाट तक तैयारियों का जायजा जिलाधिकारी ने पुलवा, श्रीनगर घाट, शिव व्रत साह, महादेवा और विदुरती हाता सहित अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को युद्धस्तर पर काम कर निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। घाटों पर बैरिकेडिंग, गोताखोर और वॉच टावर लगाने के निर्देश डीएम ने घाटों की साफ-सफाई कराने, कूड़ा-कचरा हटाने, सीढ़ियों की मरम्मत और संपर्क पथ व एप्रोच रोड दुरुस्त करने को कहा। साथ ही सभी घाटों पर बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सुरक्षा के लिए जरूरी स्थानों पर गोताखोर, आपदा मित्र और आवश्यकता पड़ने पर SDRF की टीम तैनात करने को कहा। भीड़ पर नजर रखने के लिए वॉच टावर बनाने के साथ चेंजिंग रूम, शौचालय, पर्याप्त रोशनी और सुरक्षित बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। हर घाट पर प्रशासनिक और मेडिकल कैंप लगाने को कहा जिलाधिकारी ने प्रत्येक घाट पर प्रशासनिक और चिकित्सा शिविर स्थापित करने तथा अर्घ्य के दौरान लगातार निगरानी रखने को कहा। उन्होंने यातायात और भीड़ प्रबंधन की प्रभावी योजना तैयार करने का भी निर्देश दिया। बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुविधा और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके अलावा घाटों की सजावट, रंगरोगन और सकारात्मक संदेश वाले स्लोगन लिखवाने का निर्देश दिया। आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से रणनीति तैयार रखने को भी कहा। बोले- छठ सीवान के लिए सांस्कृतिक समागम का अवसर जिलाधिकारी ने कहा कि छठ सीवान के लिए केवल त्योहार नहीं, बल्कि सांस्कृतिक समागम का अवसर है। इस दौरान बाहर रहने वाले लोग भी अपने परिवार के पास लौटते हैं। प्रशासन का प्रयास है कि घाट पर आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित वातावरण का अनुभव लेकर जाए। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और छठ पूजा समितियों का भी सहयोग लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, एडीएम राजस्व, एडीएम आपदा प्रबंधन, सदर एसडीओ, एसडीपीओ, नगर परिषद की उपसभापति, कार्यपालक पदाधिकारी, वार्ड पार्षद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सीवान जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलवा से महादेवा घाट तक तैयारियों का जायजा जिलाधिकारी ने पुलवा, श्रीनगर घाट, शिव व्रत साह, महादेवा और विदुरती हाता सहित अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को युद्धस्तर पर काम कर निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। घाटों पर बैरिकेडिंग, गोताखोर और वॉच टावर लगाने के निर्देश डीएम ने घाटों की साफ-सफाई कराने, कूड़ा-कचरा हटाने, सीढ़ियों की मरम्मत और संपर्क पथ व एप्रोच रोड दुरुस्त करने को कहा। साथ ही सभी घाटों पर बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सुरक्षा के लिए जरूरी स्थानों पर गोताखोर, आपदा मित्र और आवश्यकता पड़ने पर SDRF की टीम तैनात करने को कहा। भीड़ पर नजर रखने के लिए वॉच टावर बनाने के साथ चेंजिंग रूम, शौचालय, पर्याप्त रोशनी और सुरक्षित बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। हर घाट पर प्रशासनिक और मेडिकल कैंप लगाने को कहा जिलाधिकारी ने प्रत्येक घाट पर प्रशासनिक और चिकित्सा शिविर स्थापित करने तथा अर्घ्य के दौरान लगातार निगरानी रखने को कहा। उन्होंने यातायात और भीड़ प्रबंधन की प्रभावी योजना तैयार करने का भी निर्देश दिया। बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुविधा और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके अलावा घाटों की सजावट, रंगरोगन और सकारात्मक संदेश वाले स्लोगन लिखवाने का निर्देश दिया। आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से रणनीति तैयार रखने को भी कहा। बोले- छठ सीवान के लिए सांस्कृतिक समागम का अवसर जिलाधिकारी ने कहा कि छठ सीवान के लिए केवल त्योहार नहीं, बल्कि सांस्कृतिक समागम का अवसर है। इस दौरान बाहर रहने वाले लोग भी अपने परिवार के पास लौटते हैं। प्रशासन का प्रयास है कि घाट पर आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित वातावरण का अनुभव लेकर जाए। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और छठ पूजा समितियों का भी सहयोग लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, एडीएम राजस्व, एडीएम आपदा प्रबंधन, सदर एसडीओ, एसडीपीओ, नगर परिषद की उपसभापति, कार्यपालक पदाधिकारी, वार्ड पार्षद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

