सीवान में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली में शामिल होने के लिए शनिवार को सीवान से कांग्रेस का जत्था दिल्ली रवाना हुआ। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क मार्ग से यात्रा शुरू की। दीपावली और छठ पर्व के कारण ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए जत्थे ने सड़क मार्ग से दिल्ली जाने का निर्णय लिया। मैरवा और गुठनी में जत्थे का स्वागत दिल्ली रवाना होने से पहले मैरवा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंटू शाही और गुठनी में प्रखंड अध्यक्ष डॉ. केशव तिवारी ने जत्थे का स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर उत्साह दिखा। वोट चोरी के आरोपों पर आंदोलन तेज करने की बात जत्थे को रवाना करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी अक्षम्य अपराध है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की विदाई तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार और सीवान ने लोकतांत्रिक आंदोलनों में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राहुल गांधी के आह्वान पर सीवान के कांग्रेस कार्यकर्ता भी अपनी जिम्मेदारी निभाने दिल्ली जा रहे हैं। पेपर लीक आंदोलन का भी किया जिक्र सुशील कुमार ने पेपर लीक के खिलाफ हुए युवा आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि उस आंदोलन से मोदी सरकार दबाव में आई थी और इसके परिणामस्वरूप धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और लोकतंत्र की मजबूती के लिए पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता जत्थे में शामिल दिल्ली रवाना होने वाले जत्थे में किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि शमीम अहमद खान, जिला उपाध्यक्ष शशि कुमार, कुतुबद्दीन खान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूनम सिंह, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेराज आलम, राजीव गांधी पंचायती राज अध्यक्ष लवलीन चौधरी, सोशल मीडिया अध्यक्ष संस्कार यादव, राजद नगर अध्यक्ष इंजीनियर रमेश राय सहित बच्चा सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, विनोद सिंह, विशाल कुमार और मुन्ना सिंह शामिल रहे। कई नेता पहले ही ट्रेन से पहुंच चुके हैं दिल्ली वहीं, महाराजगंज के पूर्व विधायक विजय शंकर दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम सिंह, कांग्रेस नेता विश्वनाथ यादव, युवा नेता अरविंद यादव और कुंदन यादव समेत सैकड़ों पार्टी नेता और कार्यकर्ता ट्रेन से पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। सीवान में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली में शामिल होने के लिए शनिवार को सीवान से कांग्रेस का जत्था दिल्ली रवाना हुआ। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क मार्ग से यात्रा शुरू की। दीपावली और छठ पर्व के कारण ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए जत्थे ने सड़क मार्ग से दिल्ली जाने का निर्णय लिया। मैरवा और गुठनी में जत्थे का स्वागत दिल्ली रवाना होने से पहले मैरवा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंटू शाही और गुठनी में प्रखंड अध्यक्ष डॉ. केशव तिवारी ने जत्थे का स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर उत्साह दिखा। वोट चोरी के आरोपों पर आंदोलन तेज करने की बात जत्थे को रवाना करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी अक्षम्य अपराध है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की विदाई तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार और सीवान ने लोकतांत्रिक आंदोलनों में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राहुल गांधी के आह्वान पर सीवान के कांग्रेस कार्यकर्ता भी अपनी जिम्मेदारी निभाने दिल्ली जा रहे हैं। पेपर लीक आंदोलन का भी किया जिक्र सुशील कुमार ने पेपर लीक के खिलाफ हुए युवा आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि उस आंदोलन से मोदी सरकार दबाव में आई थी और इसके परिणामस्वरूप धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और लोकतंत्र की मजबूती के लिए पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता जत्थे में शामिल दिल्ली रवाना होने वाले जत्थे में किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि शमीम अहमद खान, जिला उपाध्यक्ष शशि कुमार, कुतुबद्दीन खान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूनम सिंह, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेराज आलम, राजीव गांधी पंचायती राज अध्यक्ष लवलीन चौधरी, सोशल मीडिया अध्यक्ष संस्कार यादव, राजद नगर अध्यक्ष इंजीनियर रमेश राय सहित बच्चा सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, विनोद सिंह, विशाल कुमार और मुन्ना सिंह शामिल रहे। कई नेता पहले ही ट्रेन से पहुंच चुके हैं दिल्ली वहीं, महाराजगंज के पूर्व विधायक विजय शंकर दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम सिंह, कांग्रेस नेता विश्वनाथ यादव, युवा नेता अरविंद यादव और कुंदन यादव समेत सैकड़ों पार्टी नेता और कार्यकर्ता ट्रेन से पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।

