ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:चौधरिया पुल के पास हुआ हादसा, सीसीटीवी में भागते ट्रक की तस्वीर कैद

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:चौधरिया पुल के पास हुआ हादसा, सीसीटीवी में भागते ट्रक की तस्वीर कैद

जमुई। सिमुलतला थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरिया पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शनिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया। यहां डॉक्टर सुमन झा द्वारा पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबरदाहा गांव निवासी भखरू दास के 25 वर्षीय पुत्र इंद्रदेव दास के रूप में हुई है।
रंजीत दास ने बताया कि इंद्रदेव दास रोज की तरह बाइक से काम करने के लिए सिमुलतला की ओर गया था। काम समाप्त करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जैसे ही उसकी बाइक चौधरिया पुल के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
परिजनों के अनुसार, घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक की तस्वीर कैद हुई है। इसके आधार पर पुलिस ट्रक की पहचान करने में जुटी है। वहीं, पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।
इधर, जवान बेटे की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव और परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। जमुई। सिमुलतला थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरिया पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शनिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया। यहां डॉक्टर सुमन झा द्वारा पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबरदाहा गांव निवासी भखरू दास के 25 वर्षीय पुत्र इंद्रदेव दास के रूप में हुई है।
रंजीत दास ने बताया कि इंद्रदेव दास रोज की तरह बाइक से काम करने के लिए सिमुलतला की ओर गया था। काम समाप्त करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जैसे ही उसकी बाइक चौधरिया पुल के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
परिजनों के अनुसार, घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक की तस्वीर कैद हुई है। इसके आधार पर पुलिस ट्रक की पहचान करने में जुटी है। वहीं, पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।
इधर, जवान बेटे की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव और परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *