मां ने 3 बच्चों के साथ किया सुसाइड:सोनीपत में घर पर फंदे पर लटके मिले चारों; बच्चों की उम्र 4 से 11 साल के बीच

मां ने 3 बच्चों के साथ किया सुसाइड:सोनीपत में घर पर फंदे पर लटके मिले चारों; बच्चों की उम्र 4 से 11 साल के बीच

हरियाणा के सोनीपत में शनिवार शाम एक महिला ने अपने तीन बच्चों को फांसी के फंदे पर लटकाने के बाद खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गोहाना क्षेत्र के गांव मुंडलाना की है। घर में महिला और उसके तीनों बच्चों के शव फंदे पर लटके मिले। बच्चों की उम्र 4 से 11 साल के बीच है। घटना के समय घर पर महिला और बच्चे ही मौजूद थे। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस, ACP संदीप धनखड़ और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल महिला द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। महिला के पति JBT टीचर मृतकों की पहचान रीमा (37), बेटी रिहाना (11), आरजू (7) और बेटे दुष्यंत (4) के तौर पर हुई है। रीमा के पति JBT टीचर हैं। लोगों को शाम साढ़े 5 बजे चारों के शव फंदे पर लटके मिले।

हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *