Jio के नए Voice-Only Recharge Plans में मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS

Jio के नए Voice-Only Recharge Plans में मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS

इस समय टेलीकॉम कंपनियां त्योहारी सीजन पर बड़े-बड़े ऑफर्स ग्राहकों के लिए लेकर आ रही हैं। Airtel और Vodafone Idea के बाद Jio ने भी भारत में नए प्रीपेड वॉयस-ओनली प्लान्स की घोषणा की है। वैसे यह फैसला टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के हालिया निर्देशों के बाद उठाया गया है, जिसने टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज कैटलॉग में वॉयस-ओनली टैरिफ शामिल करना अनिवार्य कर दिया था। नए रिचार्ज प्लान्स में चार कैटेगरीज में आती हैं। इन प्लान्स की वैलिडिटी 22 दिनों से लेकर एक कैलेंडर महीने तक है। इससे पहले कंपनी पहले से ही 448 रुपये और 1,748 रुपये वाले दो वॉयस-ओनली ऑफर कर रही थी। आइए अब नए प्लान्स के बारे में जान लें।

आइए जानते हैं इन प्लान्स की डिटेल:

147 रुपये- यह वॉयस प्लान सिर्फ 22 दिनों की वैधता के साथ आ रहा है। 22 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS ऑफर कर रहा है। वहीं, इस रिचार्ज का डेली इस्तेमाल खर्च 6.68 रुपये है।

177 रुपये- इस रिचार्ज पैक में आपको केवल 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं। इस प्लान का रोजाना का रिचार्ज खर्च 6.32 रुपये हैं।

196 रुपये- यह रिचार्ज प्लान 30 दिनों का है। इसमें अनलिमिटेड कॉल्स और 300 SMS मिलेगे। इस प्लान का प्रतिदिन का खर्च  6.53 रुपये है।

197 रुपये- इसमें वॉयस पैक में एक कैलेंडर महीने की वैलिडिटी के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 300 SMS मिलते हैं। इस प्लान का रोजाना का खर्च रिचार्ज वाले महीनों के दिनों के आधार पर अलग-अलग है।

वहीं, कंपनी नए प्लान्स के साथ ही, 448 रुपये और 1,748 रुपये के प्लान्स ऑफर करती है। जिसकी वैलिडिटी 84 दिन और 336 दिन है। वहीं, इसमें Jio TV और JioAICloud जैसे बंडल्ड बेनिफिट्स भी मिलते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *