आंध्र में 10वीं की छात्राओं पर आरी से हमला:क्लास में टीचर मौजूद था, आरोपी पीड़ित का रिश्तेदार; गार्ड्स ने मजदूर समझकर स्कूल में एंट्री दी

आंध्र में 10वीं की छात्राओं पर आरी से हमला:क्लास में टीचर मौजूद था, आरोपी पीड़ित का रिश्तेदार; गार्ड्स ने मजदूर समझकर स्कूल में एंट्री दी

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में शनिवार को स्कूल की क्लास के अंदर 10वीं की छात्रा पर पावर चेनसॉ (बिजली से चलने वाली आरी) से हमला किया गया। यह वारदात सुबह 10 बजे की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में छात्रा का दायां हाथ कट गया और चेहरे, गर्दन और कान पर गंभीर चोटें आईं। उसे बचाने पहुंची दूसरी छात्रा भी घायल हो गई। एक छात्रा की हालत सीरियस है। हमले की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी पीड़ित का रिश्तेदार है। गार्ड्स ने मजदूर समझकर स्कूल में एंट्री दी थी। घटना की 3 फोटोज आरोपी छात्रा का दूर का रिश्तेदार स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्लास में पढ़ाई चल रही थी। तभी आरोपी हेमंत उर्फ डुम्मू वहां पहुंचा और छात्रा पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी धर्मावरम मंडल के नागलुर गांव का रहने वाला है। घायल छात्राओं में से एक का दूर का रिश्तेदार है। वारदात के बाद वह स्कूल से फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने उसे धर्मावरम रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल में मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान आरोपी को मजदूर समझकर स्कूल में एंट्री दी गई। ————————– यह खबर भी पढ़ें: KG की बच्ची के सिर पर 12 बार ईंट मारी:तीसरी के स्टूडेंट ने बेंच पर पटका, बाल पकड़कर घसीटा, 96 सेकेंड तक पीटा हरियाणा के पंचकूला के एक प्रसिद्ध स्कूल में KG की छात्रा पर तीसरी कक्षा के छात्र ने बेरहमी से हमला कर दिया। छात्र ने बच्ची का सिर पहले बेंच पर मारा, फिर उसे 19 बार पैर से उसके चेहरे पर लात–घूसों से पीटा। उसके बाल पकड़कर घसीटा। बाद में ईंट से 12 बार बच्ची के सिर पर हमला किया। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *