Punjab AAP List: जेल में बंद संजीव अरोड़ा को आप ने क्यों दिया दोबारा टिकट? सौरभ भारद्वाज ने बताया कारण

Punjab AAP List: जेल में बंद संजीव अरोड़ा को आप ने क्यों दिया दोबारा टिकट? सौरभ भारद्वाज ने बताया कारण

Punjab AAP List: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 40 प्रत्याशियों के नाम है। लिस्ट में सीएम भगवंत मान और मंत्री संजीव अरोड़ा का नाम भी शामिल है। मान को धुरी और अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से उम्मीदवार घोषित किया है। 

संजीव अरोड़ा को क्यों मिला दोबारा टिकट? 

पार्टी ने जेल में बंद संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से प्रत्याशी बनाया है। वहीं AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने PAC की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पंजाब की 40 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव अरोड़ा एक मजबूत कार्यकर्ता हैं और वे बेहतरीन काम कर रहे थे। केंद्र सरकार ने उन्हें सरकार के कामकाज को रोकने के लिए जेल भेजा है।

संजीव अरोड़ा के समर्थन में उतरी AAP

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पूरी आम आदमी पार्टी संजीव अरोड़ा और उनके परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार संजीव अरोड़ा को जेल से रिहा नहीं करती है, तो लुधियाना की जनता उनके समर्थन में प्रचार करेगी। भारद्वाज ने भरोसा जताया कि लुधियाना के लोग इस पूरे मामले को समझते हैं।

भगवंत मान बोले- धुरी से लड़ूंगा चुनाव

वहीं, PAC की बैठक के बाद सीएम भगवंत मान ने भी मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आपको इतना बता दूं कि इस उम्मीदवारों की सूची में मेरा नाम भी है और मैं धुरी से चुनाव लड़ रहा हूं।

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम

क्र. सं. राजनीतिक दल जीती गई सीटें
1 आम आदमी पार्टी (AAP) 92
2 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) 18
3 शिरोमणि अकाली दल (SAD) 3
4 भारतीय जनता पार्टी (BJP) 2
5 बहुजन समाज पार्टी (BSP) 1
6 निर्दलीय 1
कुल 117

अगले साल होंगे विधानसभा चुनाव

बता दें कि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। प्रदेश में 117 विधानसभा सीटें है। किसी भी राजनीतिक पार्टी को सरकार बनाने के लिए 59 सीटों की आवश्यकता होगी। फिलहाल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार है। बताया जा रहा है कि इस बार मुकाबला कड़ा होने वाला है। 

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *